एक बाल्टी पानी और AC देगा डबल कूलिंग, ये देशी जुगाड़ बिजली बिल कर देगा आधा

 | 
 ये देशी जुगाड़ आपकी AC की कुलिंग को कर देगा दोगुना, एक बाल्टी पानी से बिजली बिल हो जाएगा आधा

Udaipur Times, AC Use Hacks : अभी समस्त उत्तर भारत में इतनी अधिक गर्मी पड़ रही है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से राहत पाने एकमात्र तरीका AC है लेकिन ज्यादा गर्मी के कारण रूम जल्दी ठंडा नहीं हो पाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि उनका AC खराब हो गया है। लेकिन कई बार समस्या आपके एयर कंडीशनर में नहीं बल्कि मौसम में होती है। 

जब मौसम का तापमान 44 डिग्री से ऊपर चला जाता है तो ऐसे हालात में AC की आउटडोर यूनिट को बहुत ज्यादा गर्म हवा के बीच काम करना पड़ता है। इस सिजुएशन में एक बाल्टी साधारण पानी अस्थायी रूप से इसकी एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद कर सकता है। AC Use Hacks

AC की कूलिंग क्यों हो जाती है कम 

 एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट कमरे के अंदर की गर्मी को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन जब बाहर मौसम का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है तो ऐसे वक्त में यूनिट के लिए उस गर्मी को बाहर की हवा में छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में रेफ्रिजरेंट और आसपास की हवा के बीच तापमान का अंतर कम हो जाता है, जिससे हीट एक्सचेंज की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। 

इस वजह से  AC को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। कूलिंग की स्पीड कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ने लगती है। ऐसे में एसी को बहुत अधिक मेहनत करना पड़ता है। AC Use Hacks

एक बाल्टी पानी डालने से मिलता है फायदा 

ऐसी स्थिति में आप एक बाल्टी पानी अपने एसी में डाल सकते हैं। दरअसल, जब आउटडोर यूनिट की कंडेंसर कॉइल्स पर पानी डाला जाता है, तो वाष्पीकरण की प्रक्रिया शुरू होती है। पानी के भाप में बदलने के वक्त वह कॉइल्स की सतह से गर्मी को तेजी से खींच लेता है। 

कॉइल्स का तापमान कम होने पर रेफ्रिजरेंट ज्यादा प्रभावी तरीके से गर्मी बाहर निकाल पाता है। इससे कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है और AC बेहतर एफिशिएंसी के साथ काम करने लगता है। इस तरह कमरे की कूलिंग तेज हो सकती है और बिजली की खपत भी कम होती है। AC Use Hacks

AC में पानी डालते वक्त इन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी 

आउटडोर यूनिट का डिजाइन इस तरह किया जाता है कि वो बारिश और सामान्य पानी को झेल सके , लेकिन इसके अंदर मौजूद इलेक्ट्रिकल हिस्सों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

सबसे पहले AC को केवल रिमोट से बंद करने के बजाय मुख्य बिजली सप्लाई या ब्रेकर से पूरी तरह बंद कर दें। इसके बाद ही बाल्टी या गार्डन होज के हल्के शॉवर मोड का इस्तेमाल करें। AC Use Hacks

हाई-प्रेशर जेट या प्रेशर वॉशर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कंडेंसर यूनिट में मौजूद एल्युमिनियम फिन्स काफी पतले होते हैं और तेज दबाव से मुड़ सकते हैं। इससे एयरफ्लो में रुकावट आती है और AC की एफिशिएंसी घट सकती है।

पानी को यूनिट के किनारों पर मौजूद धातु फिन्स और कॉइल्स पर डालें। इसलिए कोशिश करें कि वायरिंग एंट्री पॉइंट, कंट्रोल बोर्ड और अन्य इलेक्ट्रिकल पैनलों पर पानी न पहुंचे। AC Use Hacks

सफाई या पानी डालने के बाद AC को तुरंत चालू न करें। तकरीबन 30 मिनट तक इंतजार करें ताकि सभी सतहें अच्छी तरह सूख जाएं। इसके बाद ही बिजली सप्लाई दोबारा चालू करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News