हरियाणा के इस जिले को मिली पहली AC इलेक्ट्रिक बस, अब UPI से ले सकेगें टिकट
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सिटी बस को बेड़े में शामिल कर लिया है। ये AC बस पहले 3 दिनों तक शहर के अलग-अलग रूटों पर ट्रायल के तौर पर चलाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, ट्रायल सफल होने के बाद इसे नियमित रूप से यात्रियों के लिए चलाया जाएगा।
इसके अलावा बस सेवा को और आधुनिक बनाने के लिए नई लूप कार्ड सुविधा और UPI से टिकट भुगतान की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने कहा कि पहली इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत को गुरुग्राम के सार्वजनिक परिवहन के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 25 सीटों वाली वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस को शामिल किया गया है। जैसा की बताया जा रहा है कि आने वाले समय में 24 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी।
GMCBL ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई लूप कार्ड सेवा भी ट्रायल के आधार पर शुरू की है। ये कार्ड लेने के लिए पहली बार 100 रुपये जमा करने होंगे। पूरी राशि कार्ड के बैलेंस के रूप में उपलब्ध रहेगी और उसी से बस का किराया कटेगा। बताया जा रहा है कि इस कार्ड से टिकट लेने पर यात्रियों को किराये में 2 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि जिन यात्रियों के पास पहले से स्मार्ट कार्ड है, उनका बचा हुआ बैलेंस नए लूप कार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ये कार्ड फिलहाल बस परिचालकों के पास और इफको चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-52 बस डिपो, सेक्टर-10 बस डिपो, डूंडाहेड़ा और हीरो होंडा चौक जैसे मेन जगहों पर उपलब्ध है।
