हरियाणा का ये जिला बना रियल एस्टेट का नया केंद्र ! 121 करोड़ रुपये में बिका 20वीं मंजिल का फ्लैट

 | 
हरियाणा का ये जिला बना रियल एस्टेट का नया केंद्र ! 121 करोड़ रुपये में बिका 20वीं मंजिल का फ्लैट

Udaipur Times, Madhusudan Deal Gurugram Ultra premium-flat : शेयर बाजार के दिग्गज और प्रमुख निवेशक मधुसूदन केला ने गुरुग्राम के डीएलएफ (DLF) के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट “द डहेलियास” (The Dahlias) में 121 करोड़ रुपये का सुपर-लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। मधुसूदन ने ये फ्लैट टावर- वन की 20वीं मंजिल पर खरीदा। 

यह प्रोजेक्ट गोल्फ कोर्स रोड, डीएलएफ फेज-5 (सेक्टर 54) में स्थित है और इसे डीएलएफ का अब तक का सबसे महंगा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

हाई-एंड रियल एस्टेट में बड़ा सौदा

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 80,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है, जबकि औसतन अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। सितंबर 2025 तक कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में 221 यूनिट्स बेचकर 15,818 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है।

मधुसूदन केला का 121 करोड़ रुपये का यह सौदा औसत कीमत से भी अधिक है, जो इस प्रॉपर्टी की प्रीमियम वैल्यू को दर्शाता है।

गोल्फ कोर्स रोड बना हाई-नेट-वर्थ का नया ठिकाना

गोल्फ कोर्स रोड तेजी से देश के अल्ट्रा-रिच (HNI) वर्ग के लिए सबसे पसंदीदा रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। यह इलाका अब मुंबई के प्रीमियम लोकेशनों को टक्कर देता दिखाई दे रहा है।

शिखर धवन ने भी 65.61 करोड़ में खरीदा है लग्जरी अपार्टमेंट

इस प्रोजेक्ट में कई हाई-प्रोफाइल खरीददारों ने निवेश किया है। क्रिकेटर शिखर धवन ने यहां 6,040 वर्ग फुट का अपार्टमेंट 65.61 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो स्टांप ड्यूटी मिलाकर लगभग 69 करोड़ रुपये बैठता है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर के एक बड़े बिजनेसमैन ने इसी प्रोजेक्ट में चार अपार्टमेंट खरीदकर करीब 380 करोड़ रुपये का सौदा किया है।

भारत के लग्जरी रियल एस्टेट में नया ट्रेंड

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम का यह प्रोजेक्ट अब भारत के सबसे महंगे रियल एस्टेट डील्स में शामिल हो चुका है और इसकी तुलना दुबई, सिंगापुर और लंदन जैसे वैश्विक प्रीमियम बाजारों से की जा रही है। प्रोजेक्ट की डिलीवरी 2028-29 तक प्रस्तावित है और अभी भी बड़ी संख्या में यूनिट्स की बिक्री बाकी है।

गुरुग्राम बना लग्जरी रियल एस्टेट का केंद्र

विशेषज्ञों के अनुसार, यह डील इस बात का संकेत है कि गुरुग्राम का गोल्फ कोर्स रोड अब भारत के सुपर-लक्जरी हाउसिंग मार्केट का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News