हरियाणा के इस जिले को मिली करोड़ों रुपये की सौगात, स्टेडियम और लाइब्रेरी समेत जल्द पूरे होंगे ये काम

 | 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने आदर्श नेतृत्व, धर्म, सेवा और जनकल्याण के कार्यों से भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और गौरवशाली विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सेनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महान विभूतियों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

पलवल शहर में किठवाड़ी चौक से मैन बाजार रोड का नाम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर देवी अहिल्याबाई होल्कर मार्ग किए जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं सम्मानित नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया। 

पलवल में होंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्य, सड़क, ड्रेनेज, अस्पताल, स्टेडियम और लाइब्रेरी निर्माण की दी जानकारी

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक के आसपास जल्द ही एक भव्य स्मृति पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की सडक़ निर्माण परियोजना तथा लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आगरा चौक से हुडा चौक, शेखपुरा से लाइनपार क्षेत्र तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। जिन क्षेत्रों में वर्षों से सडक़ें और मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं, वहां अब तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों तक पलवल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News