हरियाणा का यह जिला प्रॉपर्टी खरीदने वालों की कर रहा मौज ! जबरदस्त दे रहा मुनाफा

 | 
हरियाणा का यह जिला प्रॉपर्टी खरीदने वालों की कर रहा मौज ! जबरदस्त दे रहा मुनाफा 

Udaipur Times, Haryana News, Best Areas to Invest in Property : दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट निवेश के मामले में गुरुग्राम सबसे आगे निकल गया है। मैजिकब्रिक्स रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर के सबसे ज्यादा निवेश वाले 15 इलाकों में से 9 अकेले गुरुग्राम में हैं। इन इलाकों की हिस्सेदारी कुल निवेश मूल्य में 50 प्रतिशत से भी अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर सड़क और मेट्रो कनेक्टिविटी, तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की बढ़ती संख्या की वजह से गुरुग्राम निवेशकों और घर खरीदारों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा निवेश

मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-79 इस समय सबसे मजबूत निवेश कॉरिडोर बनकर उभरे हैं। इन दोनों इलाकों की हिस्सेदारी टॉप-15 निवेश वाले क्षेत्रों की कुल निवेश लागत में करीब 20 प्रतिशत है।

इसके अलावा सेक्टर-89, 92, 99, 106, 49 और 63ए भी तेजी से प्रीमियम हाउसिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।

क्यों बढ़ रहा है गुरुग्राम का आकर्षण?

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे और सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) ने गुरुग्राम को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। बेहतर सड़कें, मेट्रो कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट की आसान पहुंच और आधुनिक सामाजिक सुविधाएं यहां की सबसे बड़ी ताकत हैं।

नोएडा के कुछ इलाकों में भी बढ़ा निवेश

रिपोर्ट में बताया गया है कि नोएडा में भी सेक्टर-150, सेक्टर-146 और सेक्टर-43 निवेशकों की पसंद बन रहे हैं। इन इलाकों में कुल निवेश का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा है। यहां लॉन्च होने वाले ज्यादातर नए प्रोजेक्ट्स की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे प्रीमियम हाउसिंग की मांग बढ़ने का संकेत मिलता है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सस्ते घरों का विकल्प

अगर बजट कम है, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) बेहतर विकल्प माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर में यही ऐसा प्रमुख इलाका है जहां एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घर अपेक्षाकृत अधिक उपलब्ध हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर से मिली रियल एस्टेट को रफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेसवे, मेट्रो विस्तार, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति की वजह से एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में तेजी आई है। इससे डेवलपर्स को बड़े पैमाने पर प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स विकसित करने का अवसर मिला है।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सिर्फ लोकेशन या संभावित मुनाफे को देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए। हमेशा RERA रजिस्ट्रेशन, बिल्डर का रिकॉर्ड, कानूनी मंजूरियां, भुगतान योजना, होम लोन की सुविधा और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की पूरी जानकारी जरूर जांच लें।

अगर लंबे समय के लिए घर खरीदने या निवेश की योजना है, तो द्वारका एक्सप्रेसवे अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला लेने से पहले प्रोजेक्ट की कानूनी स्थिति, पजेशन टाइमलाइन और अपने बजट का आकलन जरूर करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News