हरियाणा-राजस्थान के इस हाईवे पर मिलेगा अब बिना रुके सफर, न टोल गेट न बैरियर सीधा गाड़िया भरेगी फर्राटा

 | 
हरियाणा-राजस्थान के इस हाईवे पर मिलेगा अब बिना रुके सफर, न टोल गेट न बैरियर सीधा गाड़िया भरेगी फर्राटा

Udaipur Times, Toll Free Highway : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम-जयपुर हाइवे से सफर करने वाले लोगों को अब बिना रुके सफर करने का मौका मिलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे-48 का ये कॉरिडोर 1 अगस्त से टोल गेट और बैरियर फ्री हो गया है।

कल यानि शनिवार 1 अगस्त से इस कॉरिडोर पर नेशनल हाईवे-48 (NH-48) के यात्रियों को अब किसी भी टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार 270 KM तक फैला या पूरा खंड अब बिना रुकावट वाला सिस्टम बन जाएगा और आपकी गाड़ी यहां फर्राटा भरेगी। Toll Free Highway

खबरों के मुताब‍िक गुरुग्राम-जयपुर हाइवे के 270 KM लंबे इस पूरे रास्ते पर 1 अगस्त से मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम शुरू है। इस हाइवे पर अब राजस्थान स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम शुरू होगा, जबकि इससे पहले दौलतपुरा और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर यह सिस्टम सक्रिय है। जानकारी के अनुसार इस हाइवे पर शाहजहांपुर इस कॉरिडोर का आखिरी टोल गेट था जहां MLFF नहीं लगा था। अब ये सुविधा शुरू हो गई है। Toll Free Highway

जानकारी के अनुसार बता दें कि नेशनल हाइवे 48 दिल्ली से चेन्नई तक 2,807 KM लंबा है और सात राज्यों से गुजरता है। अधिकारी बताते हैं कि कुकरोला (खेड़की दौला) टोल गेट पर भी MLFF लगने के बाद कुछ ही दिन में दिल्ली से जयपुर तक पूरा कॉरिडोर बिना बैरियर वाला हो जाएगा। ऐसे में टोल गेट का झंझट भी खत्म हो जाएगा । Toll Free Highway

कैसे काम करता है?

मिली जानकारी के मुताबिक MLFF सिस्टम में हाई-परफॉर्मेंस RFID रीडर और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे फास्टैग और वाहन के नंबर प्लेट को पढ़कर ही टोल राशि काट लेते हैं। इस दौरान वाहन को रुकने की जरूरत नहीं पड़ती। Toll Free Highway

यात्री हो जाएं अलर्ट

जानकारी के मुताबिक यह सुविधा इस सुविधा के लिए यात्रियों को अपने फास्टैग अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखना जरूरी है, वरना इलेक्ट्रॉनिक नोटिस (E-Notice) जारी होगा। 72 घंटे में भुगतान नहीं करने पर दोगुना टोल भरना पड़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News