इस हाईवे का होगा कायाकल्प ! जाने NHAI का मास्टर प्लान, देखें क्या-क्या होंगे काम ?
Udaipur Times, Haryana News : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में गुरुग्राम के धौलाकुआं के नजदीक से लेकर धारूहेड़ा तक दिल्ली-जयपुर हाईवे का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए NHAI ने एक प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रस्ताव पर मुहर लगते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू हाेगा। फिलहाल धौलाकुआं के नजदीक से लेकर खेड़की`दाैला टोल प्लाजा तक ही अर्बन हाईवे के हिसाब से सुविधाएं विकसित हैं। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद धारूहेड़ा तक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। Haryana News
मिली जानकारी के मुटाइक खासतौर पर एंट्री-एग्जिट बनाने के साथ ही पूरे रूट पर लाइटें लगाई जाएंगी। अभी खेड़कीदौला टोल प्लाजा से लेकर धारूहेड़ा तक केवल स्ट्रक्चर के ऊपर ही लाइट की सुविधा है। उनमें से भी अधिकतर बंद ही रहती हैं।
बेहतर सुविधाएं
खबरों की माने तो, दिल्ली-जयपुर हाईवे का धौलाकुआं के नजदीक से लेकर खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक का हिस्सा एक्सप्रेसवे है। इस हिस्से में अर्बन हाईवे के हिसाब से एंट्री-एग्जिट, दोनों तरफ रेलिंग, पूरे रूट पर लाइट की सुविधा है। वह अलग बात है कि रखरखाव के ऊपर ध्यान न देने से लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। Haryana News
NHAI का मानना है कि अब खेड़कीदौला टोल प्लाजा से आगे धारूहेड़ा तक दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा अर्बन हाईवे हो चुका है यानी यह भाग शहर के बीच से गुजर रहा है। हाईवे के दोनों तरफ घनी आबादी है।
जानकारी के मुताबिक इस वजह से 24 घंटे हाईवे के ऊपर ट्रैफिक का दबाव रहता है। ऐसे में धारूहेड़ा तक एक समान सुविधाएं विकसित करना समय की मांग है। इसे देखते हुए प्रस्ताव में दोनों तरफ रेलिंग, एंट्री-एग्जिट एवं लाइटों की सुविधा उपलब्ध कराने के ऊपर जोर दिया गया है। Haryana News
लाइट की सुविधा विकसित किए जाने के बाद हादसे कम होंगे। दोनों तरफ रेलिंग बनाकर एंट्री एवं एग्जिट निर्धारित किए जाने के बाद कहीं से भी लोग हाईवे पर नहीं आएंगे।
NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि प्रस्ताव के मुताबिक काम होने के बाद धौलाकुआं के नजदीक से लेकर धारूहेड़ा तक हाईवे एक समान दिखाई देगा। उम्मीद है जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लगेगी क्योंकि उच्चाधिकारियों भी चाहते हैं कि धारूहेड़ा तक हाईवे पर एक समान सुविधाएं विकसित की जाएं। Haryana News
समस्या का समाधान
NHAI के पूर्व तकनीकी सलाहकार जेएस सुहाग का कहना है कि धौलाकुआं से लेकर धारूहेड़ा तक चाहे जितनी सुविधाएं विकसित कर दी जाएं, न ट्रैफिक का दबाव कम होगा और न ही हादसों का आंकड़ा घटेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इसका समाधान एलिवेटेड करना ही है। पहले खेड़कीदाैला टोल प्लाजा तक हाईवे को एलिवेटेड करने की आवश्यकता थी लेकिन अब धारूहेड़ा तक करना होगा। धारूहेड़ा तक हाईवे के ऊपर ट्रैफिक का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। Haryana News
एलिवेटेड किए जाने से स्थानीय वाहन ही नीचे रहेंगे। इससे ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ानी होगी। इन विषयों पर NHAI काे गंभीरता से प्रयास करना चाहिए। टुकड़ोंं में काम करने से बात नहीं बनेगी। यदि 10 साल पहले इस विषय के ऊपर ध्यान दिया जाता तो दिल्ली से लेकर रेवाड़ी तक की तस्वीर कुछ अलग होती।
