सिक्स लेन होगा ये हाईवे, एक हजार करोड़ की लागत से लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा

 | 
सिक्स लेन होगा ये हाईवे, एक हजार करोड़ की लागत से लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा 

Udaipur Times, Lucknow-Sitapur Highway : लखनऊ-सीतापुर हाईवे के चौड़ीकरण को बहुत जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए हाल ही में NHAI ने हाईवे को सिक्स-लेन करने के लिए सर्वे कराया था। सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। प्रस्ताव मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है। इस कार्य पर तकरीबन 1,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लखनऊ से सीतापुर यात्रा का समय घटकर 1 घंटे से सवा घंटे रह जाएगा

लखनऊ और सीतापुर को जोड़ने वाले 63 किलोमीटर लंबे हाईवे पर ट्रैफ़िक जाम की समस्या बढ़ गई है। इसलिए, NHAI ने हाईवे को चौड़ा करने की योजना बनाई है। इसे छह लेन का बनाने के लिए एक सर्वे किया गया था। अभी लखनऊ से सीतापुर जाने में दो से ढाई घंटे लगते हैं। चौड़ा होने के बाद, यह समय घटकर एक से सवा घंटे रह 
जाएगा।

दीवाली से पहले निर्माण कार्य शुरू करने की मिल सकती है मंजूरी 

दीवाली से पहले निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है। इस प्रोजेक्ट से लखनऊ और सीतापुर के बीच स्थित नौ विधानसभा क्षेत्रों महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली और मिश्रिख को फायदा होगा। 

हाईवे पर सात जगहों वैदेही वाटिका, खैराबाद, सिधौली, विक्रमपुर, इटौजा, लहरपुर और अटरिया पर अंडरपास बनाए जाएंगे। NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने बताया कि मंत्रालय से मंज़ूरी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News