ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल बनी ये IAS अफसर, महज 23 साल की उम्र में पास की UPSC परीक्षा

 | 

Udaipur Times, Success Story IAS Smita Sabharwal : इंसान के मजबूत इरादे उसी की सफलता की चाबी है। जो इंसान मजबूत इरादे के साथ मेहनत करना जानता है वह एक न एक दिन इतिहास में अपना नाम जरुर बनाता है। आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रही है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से दुरे प्रयास में UPSC पास कर इतिहास रच दिया था। आज हम जिनकी बात कर रहे है IAS स्मिता सभरवाल जो अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना हर किसी की बात नहीं है।

IAS Smita Sabharwal

12वीं में टॉपर

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 19 जून 1977 को जन्मी स्मिता सभरवाल। उनके पिता रिटायर्ड सेना अधिकारी कर्नल प्रणब दास हैं। उनकी मां का नाम पुरबी दास है। पिता की आर्मी जॉब होने की वजह से स्मिता अलग-अलग शहरों में पली-बढ़ी हैं। IAS Smita Sabharwal

स्मिता  के पता के रिटायरमेंट के बाद वे सभी हैदराबाद आ गए फिर वहीं से स्कूलिंग की और 12वीं में टॉपर बनी। बाद में स्मिता ने कॉमर्स स्ट्रीम से Graduation की पढ़ाई की थी।

बनीं IAS अधिकारी

जिस लेडी ऑफिसर की हम यहां बात ये महज 23 साल की उम्र में IAS बन गई थीं। इनका नाम है स्मिता सभरवाल। स्मिता सभरवाल ने एक IAS अधिकारी के रूप में अपने अनुकरणीय कार्य से कई प्रशंसाएं अर्जित की हैं। वह पूरे देश में IAS उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा हैं। स्मित 2000 बैच की IAS टॉपर हैं। उन्होंने चौथी रैंक हासिल की थी। IAS Smita Sabharwal

IAS Smita Sabharwal

दूसरे प्रयास में मिली चौथी रैंक

स्मिता सभरवाल अपने पहले अटेंप्ट में प्रीलिम्स परीक्षा भी पास नहीं कर पाई थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोगुनी मेहनत के साथ तैयारी की।

साल 2000 में अपने दूसरे प्रयास में वे UPSC परीक्षा पास करने वाली सबसे कम उम्र की स्टूडेंट बनीं। इसमें उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 4th रैंक हासिल की थी । IAS Smita Sabharwal

स्मिता सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कर्नल पीके दास और पूरबी दास की बेटी हैं। मूल रूप से दार्जिलिंग की रहने वाली स्मिता ने नौवीं कक्षा से हैदराबाद में पढ़ाई की। उन्होंने अपनी 12वीं सेंट एन्स, मेरेडपल्ली, हैदराबाद से पूरी की। उन्होंने अपनी बारहवीं कक्षा (आईसीएसई बोर्ड) में प्रथम स्थान हासिल किया था।

IAS Smita Sabharwal

इसके बाद उन्होंने सैंट फ्रांसिस कॉलेज फॉर वुमेन से बीकॉम किया। स्मित IAS एग्जाम के पहले प्रयास में नाकाम रही थीं। 2000 में उन्होंने दूसरी बार एग्जाम दिया। इस बार उन्होंने ना सिर्फ परीक्षा पास की बल्कि चौथी रैंक भी हासिल की। IAS Smita Sabharwal

स्मिता ने इसके बाद तेलंगाना कैडर के IAS की ट्रेनिंग ली। वह चितूर में सब-कलेक्टर रहीं। इसके अलावा वह कडप्पा रूरल डेवलपमेंट एजेंसी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर,वारंगल की नगर निगम कमिश्नर और कुरनूल की संयुक्त कलेक्टर रही हैं।

स्मिता ने अपने कार्यकाल के दौरान स्मिता कई बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं। IAS Smita Sabharwal

CM ऑफिस में तैनात

IAS स्मिता ने IPS ऑफिसर डॉ। अकुन सभरवाल (IPS Akun Sabharwal) से शादी की है। उनके दो बच्‍चे नानक और भुविश हैं। स्मिता सभरवाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News