हरियाणा में पंचायती जमीन पर ऐसे मिलेगा मालिकाना हक ! सरकार ने शुरू किया ये नया पोर्टल
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पंचायती (शामलात) भूमि पर वर्ष 2004 से पहले बने 500 वर्ग गज तक के मकानों के मालिकाना हक के लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च कर दिया है, मालिकाना हक के लिए ग्रामीण अब पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार; विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को ‘समाधान’ पोर्टल लांच कर दिया, जिससे पात्र ग्रामीणों को कानूनी मालिकाना हक देने की प्रक्रिया सरल होगी। Haryana News
इसके अलावा हरियाणा ग्रामीण परियोजना प्रबंधन प्रणाली भी शुरू हो गई है। इस पोर्टल से ग्रामीण विकास कार्यों और योजनाओं की डिजिटल निगरानी की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पंचायत भवन में जिला परिषद अध्यक्षों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में अटल पुस्तकालयों की स्थापना, फिरनी निर्माण, योग एवं व्यायामशालाओं, इनडोर जिम का विकास, ग्राम सचिवालयों के सुदृढ़ीकरण, शिवधाम, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के नवीनीकरण एवं मरम्मत, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, महिला चौपाल, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, महिला सांस्कृतिक केंद्र तथा अमृत सरोवर जैसे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की भी रिपोर्ट ली गई। Haryana News
विकास एवं पंचायत मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य को ODF प्लस माडल राज्य बनाने की दिशा में गांवों की प्रगति, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाइयों की स्थापना एवं संचालन तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
