यह "लौ" क्रांति का आरम्भ है
दिल्ली में हुए गैंगरेप की शिकार हुई युवती ने शुक्रवार की रात सिंगापुर के माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल में दम तोडा। यह खबर सुनते ही पूरे देश में आक्रोश छा गया और देश के कोने-कोने से लोगों ने सडक पर आकर उसको श्रदांजलि देकर प्रार्थना कर उसकी आत्मा को शांति दी। इसी के चलते आज उदयपुर […]
इसी के चलते आज उदयपुर में भी जगह जगह कैंडल मार्च हुआ। दिल्ली की छात्रा की हत्या के विरोध में एल.ओ.एल क्लब के युवाओं ने फतहसागर पाल पर कैंडल मार्च निकली और साथ ही दो मिनट का मौन रख दामिनी को श्रध्दाजंली अर्पित की।

इस दौरान फतहसागर पर घुमने आए सैलानियों ने भी कैंडल मार्च में भाग लेने के साथ हाथ से हाथ मिलाकर पाल पर लम्बी कतार बनाई और “वी वांट जस्टिस” करते हुए पूरी पाल पर रैली निकालते हुए श्रध्दाजलीं अर्पित की।

कैंडल मार्च में एक वृद्ध व्यक्ती ने दामिनी पर एक लेख लिखा व कविता के माध्यम से आरोपीयों को सजा दिलाने की बात कही। आज पाल पर बनी कतार में कांग्रेस की महिलाओं के साथ संस्था की औरतों ने भी भाग लिया।

भुवाणा स्थित युथ क्लब के युवाओं ने भी फतहसागर पाल पर कैंडल जलाकर प्रार्थना करी और उन सभी आरोपियों को सजा देने की बात कही। वही मौजूद सिंघानिया विश्वविध्यालय की छात्र शुनाली रॉय ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा की दामिनी की मृत्यु के बाद भी सरकार अभी तक उन आरोपियों को सजा देने में इतना वक़्त लगा रही है। सरकार को जल्द से जल्द उन सभी आरोपियों को सजा देनी चाहिए तभी दामिनी की आत्मा को शांति मिल पाएगी और इसके ज़ुल्म के बाद हमें और हमारे समाज को भी इससे सबक लेना चाहिए।