देश में भौकाल मचा रही ये सबसे सस्ती 7 सीटर CNG कार, सिर्फ 6 लाख में सबसे ज्यादा माइलेज

 | 

Udaipur Times, Automobile News : वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है आज हम आपके लिए लेकर आए है बेस्ट कार से जुड़ी ऐसी जानकारी आज हम लेकर आए है जो 7 सीटर होने के साथ साथ आपको कम पैसे में बड़ी माइलेज दे रही है। 

देश की सस्ती 7-सीटर कारों की लिस्ट में बहुत सारी कारे हैं। इस सस्ती कारों की लिस्ट में रेनो ट्राइबर, निसान ग्रेवाइट सबसे ऊपर आती हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 5.65 लाख रुपए से शुरू है। वहीं, सेगमेंट में Maruti अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हालांकि, इसकी कीमत 8.80 लाख रुपए से शुरू है। वैसे, एक 7-सीटर ऐसी भी है जो इन सभी कारों से सस्ती है। Automobile News 

इतना ही नहीं, इसे हर महीने औसतन 12,000 से ज्यादा ग्राहक खरीद रहे हैं। इस कार की शुरुआती कीमत सिर्फ 5.21 लाख है। जबकि, इसके CNG मॉडल की कीमत सिर्फ 6.36 लाख रुपए है। इस कार का नाम Maruti Eco है, जो देश की सबसे सस्ती 7-सीटर CNG कार भी है। Automobile News

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Maruti Eco में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है। Automobile News

Eco में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग शामिल हैं। Automobile News

Eco को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है। Automobile News

इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। Eco के डायमेंशन की बात करें तो Eco की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इस कार के वैन सेगमेंट के चलते स्कूल वैन, हॉस्पिटल और कमर्शियली पैसेंजर लाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News