कुत्ता घुमाकर ये शख्स कमा रहा महीने के लाखों रुपये, नौकरी के साथ बेस्ट साइड बिजनेस
Udaipur Times, Pet Care Service : न्यूयॉर्क शहर की रहने वाले 28 वर्षीय कोबी गुड हार्ट ने गुड हार्ट डॉग कंपनी नाम से प्रीमियम डॉग-वॉकिंग और पेट-केयर सेवा को शुरू किया है जिससे वह लाखों रुपये महिना कमा रही है। वह हर महीने इस काम को करके 6,000 डॉलर से ज्यादा कमाते हैं, जो भारतीय रुपये में लगभग 5 लाख से ज्यादा बनते है।
कोबी ने जानकारी के अनुसार बताया कि वे सुबह जल्दी उठकर कुत्तों को घुमाते हैं, फिर अपनी नौकरी पर जाते हैं। लंच ब्रेक के दौरान भी कुत्तों की देखभाल करते हैं और शाम को ऑफिस से आने के बाद फिर से यही काम शुरू कर देते है जिससे वे एक मोटी कमाई कर रहे है। Pet Care Service
साइड बिजनेस
कोबी ने शुरुआत में उन्होंने अपने आसपास के लोगों के कुत्तों को घुमाना शुरू किया। लोगों को उनका काम पसंद आने लगा और धीरे-धीरे उनका काम बहुत ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से गुड हार्ट डॉग कंपनी शुरू को शुरू कर दिया। Pet Care Service
आज उनकी कंपनी हर दिन 10 से 20 कुत्तों को घुमाती है। काम बढ़ने के बाद उन्होंने एक और डॉग वॉकर को नौकरी पर रखा और उसे ट्रेनिंग भी दी।
उनका बिजनेस ज्यादा लोगों को आपस में शेयर करने से बढ़ हैं। इसके अलावा वह बिजनेस कार्ड भी बांटते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। Pet Care Service
वे चाहते है की लोगों के व्यस्त समय में उनके पालतू जानवरों की अच्छी देखभाल कर सके । इसलिए वह हर ग्राहक को खास अनुभव के लिए उसी हिसाब से फीस लेते हैं। कीमत कुत्ते के आकार, व्यवहार, समय और स्थान के अनुसार तय होती है। Pet Care Service
कुत्तों को घुमाने के लिए सर्दियों की सुबह जल्दी उठना पड़ता है लेकिन फिर भी उन्हें यह काम बहुत पसंद है क्योंकि जानवरों के साथ समय बिताने से उन्हें खुशी और सुकून मिलता है।
