बड़ी फैमली के लिए एकदम बेस्ट रहेगी KIA की ये नई कार, जाने कीमत और क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स ?

 | 
बड़ी फैमली के लिए एकदम बेस्ट रहेगी KIA की ये नई कार, जाने कीमत और क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स ?

Udaipur Times, New Delhi : भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की मांग को देखते हुए Kia अब अपनी पॉपुलर MPV को CNG पावरट्रेन को उतार दिया है। कंपनी Kia Carens और Carens Clavis के फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में CNG किट से लैस Carens Clavis की टेस्ट कार पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देखी गई है, जिससे माना जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia इन नए CNG मॉडल्स को 2026 में दिवाली से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी की 7-सीटर MPV को Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion जैसी CNG कारों से सीधी टक्कर मिलने वाली है।

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है CNG

नई CNG कार में Kia का 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल है। पेट्रोल मोड में यह इंजन करीब 115 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है।

CNG मोड में इंजन की पावर और टॉर्क में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह इंजन अपेक्षाकृत सरल मैकेनिकल सेटअप वाला है और Carens Clavis के शुरुआती वेरिएंट्स में पहले से इस्तेमाल किया जा रहा है।

बूट स्पेस को लेकर कंपनी कर सकती है बड़ा बदलाव

7-सीटर CNG कारों में सबसे बड़ी चुनौती CNG टैंक के कारण बूट स्पेस कम होना होती है। Kia इस समस्या को दूर करने के लिए CNG टैंक की प्लेसमेंट पर खास काम किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी स्पेयर व्हील की जगह या फ्लोर के नीचे CNG टैंक लगाने की योजना बना सकती है। इससे तीनों रो की सीटों का इस्तेमाल करने के बाद भी बूट में पर्याप्त सामान रखने की जगह बचाने की कोशिश की जाएगी।

कीमत पेट्रोल मॉडल से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है

फिलहाल Kia Carens Clavis की कीमत करीब रु 12.11 लाख से रु 21.67 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच बताई जाती है। CNG वेरिएंट की कीमत इसके बेस पेट्रोल-मैनुअल मॉडल को आधार बनाकर तय किए जाने की संभावना है।

भारतीय बाजार में CNG मॉडल आमतौर पर पेट्रोल वर्जन से महंगे होते हैं। ऐसे में नई Carens Clavis CNG की कीमत पेट्रोल मॉडल के मुकाबले लगभग रु 1 लाख तक ज्यादा हो सकती है।

Ertiga और Rumion से होगा मुकाबला

Kia की नई CNG MPV का मुकाबला मुख्य रूप से Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion से होगा। हालांकि, Carens Clavis का फोकस सिर्फ ज्यादा माइलेज देने वाली फैमिली कार पर नहीं, बल्कि प्रीमियम फीचर्स पर भी रहेगा। इसमें वेरिएंट के हिसाब से Level-2 ADAS, बड़ी डुअल-डिस्प्ले स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

अगर Kia फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ इन फीचर्स और पर्याप्त बूट स्पेस को बरकरार रखने में सफल रहती है, तो Carens Clavis CNG भारतीय 7-सीटर बाजार में एक मजबूत प्रीमियम विकल्प बन सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News