Udaipur Times, New Delhi : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वाराणसी–रांची–कोलकाता के बीच करीब 800 KM लंबाई में बन रहे इकोनामिक कारिडोर के अंतर्गत गया जिले से होकर 33.50 KM सड़क गुजरेगी।
मिली जानकारी के अनुसार इसके निर्माण से न सिर्फ गया और इसके आसपास के जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का संपर्क काफी आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे का 28 फीसद काम पूरा हो गया है। अगले वर्ष जून तक काम पूरा होने की संभावना है। Varanasi-Kolkata Expressway
जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि परियोजना के पैकेज-7 के तहत गया के डुमरिया प्रखंड में अनिर्बनसलिया गांव से इमामगंज प्रखंड के संग्रामपुर तक करीब 33.5 KM लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। Varanasi-Kolkata Expressway
मिली जानकारी के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 1,248.37 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2025 से शुरू हुए इस कार्य की पूर्ण होने की तिथि 30 जून 2027 तय की गई है और अब तक परियोजना का लगभग 28.2 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। Varanasi-Kolkata Expressway
जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि इस आधुनिक कॉरिडोर के बनो से उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की यात्रा का समय काफी घट जाएगा।