हरियाणा-पंजाब और जम्मू को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Expressway News : हरियाणा-पंजाब और जम्मू वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा-पंजाब और जम्मू का राह अब बिल्कुल आसान होने वाला है। केंद्र सरकार ने उत्तर भारत में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए NE-5 एक्सप्रेसवे को अधिसूचित कर दिया है। यह एक हाई-स्पीड दिल्ली-कटरा कॉरिडोर होगा, जो दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत अधिसूचना जारी कर इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में शामिल कर लिया है। इसके बाद अब भूमि अधिग्रहण, रूट तय करने और अन्य विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। Expressway News
यह एक्सप्रेसवे जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रानी खेड़ा गांव के पास NH-344M से शुरू होगा और जसौर खेरी गांव के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसके बाद यह हरियाणा और पंजाब के कई शहरों से गुजरते हुए जम्मू-कश्मीर के कटरा तक पहुंचेगा। Expressway News
हरियाणा को जोड़ेगा
हरियाणा में प्रस्तावित मार्ग मिली जानकारी के अनुसार खरखौदा, गोहाना, बुटाना, कलायत और बारटा से होकर निकलेगा। वहीं पंजाब में यह गुलजापुर, पाट्रान, भवानीगढ़, धूरी, मलेरकोटला, अहमदगढ़, मुल्लांपुर दाखा, नूरमहल, करतारपुर और गुरदासपुर बाईपास जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा। आखिर में यह कटरा के पास NH-144 से जुड़ेगा। Expressway News
बढ़ावा मिलेगा
केंद्र सरकार का मानना है कि एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली से कटरा तक यात्रा तेज और आसान होगी। इससे माल ढुलाई, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। Expressway News
विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना उत्तर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक कॉरिडोर साबित हो सकती है। इससे छोटे शहरों में निवेश बढ़ने, लॉजिस्टिक्स पार्क, होटल और सड़क किनारे अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के विकसित होने की संभावना है। निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। Expressway News
कितना समय बचेगा
दिल्ली-कटरा NE-5 एक्सप्रेसवे बनने के बाद जानकारी के मुताबिक हरियाणा से जम्मू-कटरा की यात्रा में काफी समय कम होने की उम्मीद है, हाई-स्पीड कॉरिडोर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यात्रा समय में 4 से 6 घंटे तक की कमी आ सकती है। Expressway News
हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों से कटरा पहुंचने में मिली जानकारी के अनुसार सड़क मार्ग से करीब 10 से 14 घंटे तक लग जाते हैं। माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और ट्रांसपोर्ट कारोबार को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है।
