देश की राजधानी से कई राज्यों को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

 | 
देश की राजधानी से कई राज्यों को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर 

Udaipur Times, Vindhya Expressway : विंध्य एक्सप्रेसवे को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच एक संभावित गेम-चेंजर सड़क परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। यह प्रस्तावित कॉरिडोर पूर्वी यूपी के प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर जैसे बड़े शहरों को एमपी के विंध्य क्षेत्र रीवा, सतना, सीधी और शहडोल से जोड़ने की क्षमता रखता है। अगर यह योजना तय रूट और मानकों के साथ आगे बढ़ती है तो यह यात्रा, व्यापार, पर्यटन और जमीन बाजार चारों पर बड़ा असर डाल सकती है।

MP और UP कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार

इस परियोजना का सबसे बड़ा उद्देश्य दोनों राज्यों के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाना है। वर्तमान में रीवा से प्रयागराज या सतना से वाराणसी जैसे रूट कई बार पुरानी सड़कों, ट्रैफिक और शहरों के भीतर धीमी गति के कारण समय लेते हैं।

विंध्य एक्सप्रेसवे बनने पर रीवा–प्रयागराज यात्रा आसान हो सकती है। सतना-वाराणसी और सतना-प्रयागराज कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है। सीधी और सोनभद्र जैसे क्षेत्रों को तेज एक्सेस मिल सकता है। मिर्जापुर और चंदौली के रास्ते ईस्ट यूपी लिंक मजबूत हो सकता है

किन शहरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

इस कॉरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में कई प्रमुख शहर शामिल माने जा रहे हैं:

प्रयागराज: बड़ा ट्रांजिट और शिक्षा-प्रशासनिक केंद्र

वाराणसी: धार्मिक और टूरिज्म हब

मिर्जापुर: यूपी–एमपी लिंक का अहम क्षेत्र

सोनभद्र: औद्योगिक और खनन क्षेत्र

रीवा: एमपी का तेजी से बढ़ता शहर

सतना: सीमेंट और इंडस्ट्रियल गतिविधियों का केंद्र

सीधी: ग्रामीण और संसाधन आधारित क्षेत्र

ट्रैवल पर क्या असर पड़ेगा

अगर यह एक्सप्रेसवे और उससे जुड़े लिंक रोड विकसित होते हैं, तो यात्रियों को कई फायदे मिल सकते हैं कम यात्रा समय, बेहतर रोड कंडीशन, भारी वाहनों के लिए आसान मूवमेंट, धार्मिक और शैक्षणिक यात्राएं अधिक सुगम होगा। खासकर छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण हो सकता है।

रियल एस्टेट पर संभावित असर

किसी भी बड़े एक्सप्रेसवे की तरह विंध्य एक्सप्रेसवे के आसपास भी जमीन बाजार पर असर पड़ने की संभावना रहती है, लेकिन यह प्रभाव हर जगह समान नहीं होगा। हाईवे और एंट्री पॉइंट के पास जमीन की मांग बढ़ सकती है लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस और छोटे बिजनेस यूनिट्स की रुचि बढ़ सकती है, शहरों के बाहरी हिस्सों में रेजिडेंशियल डिमांड बढ़ सकती है और कृषि भूमि पर निवेश का रुझान बदल सकता है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर गांव या हर जमीन की कीमत नहीं बढ़ती। असर केवल उन्हीं क्षेत्रों में दिखता है जहां वास्तविक कनेक्टिविटी और विकास होता है।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर 

यह एक्सप्रेस-वे केवल यात्रा का समय कम नहीं करेगा, बल्कि व्यापार और उद्योग के लिए भी नई संभावनाएं खोलेगा. विंध्य क्षेत्र खनिज और ऊर्जा संसाधनों के लिए जाना जाता है।  बेहतर सड़क नेटवर्क बनने से कोयला, बिजली और अन्य औद्योगिक उत्पादों का परिवहन तेज और सस्ता हो सकेगा। इससे निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

परियोजना को लेकर तैयारियां हुई तेज

सरकारी स्तर पर इस परियोजना को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। राज्य परिवर्तन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को लेआउट प्लान तैयार कराने और जमीन अधिग्रहण की संभावनाओं को लेकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा माना जा रहा कि सर्वे और प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News