UP से हरियाणा को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, जाने किन शहरों में बढ़ेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी ?

 | 
UP से हरियाणा को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, जाने किन शहरों में बढ़ेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी ?

Udaipur Times, FNG Expressway : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे को अब राजधानी का पूरा गेम पलटने वाला एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। 

यह UP और हरियाणा के बीच तीन बड़े शहरों को जोड़ने वाला है। तीन दशकों बाद भी यह FNG एक्सप्रेसवे अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। यह सिर्फ 56 KM का 6 लेन का एक्सप्रेसवे है, लेकिन NCR में कनेक्टिविटी का बड़ा जरिया बनने जा रहा है। FNG Expressway

मिली जानकारी के मुताबिक यह दिल्ली जाए बिना नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को फरीदाबाद, गुरुग्राम की ओर जाने का रास्ता देने वाला है।

गाजियाबाद में लगभग 8 KM, NH-9 नेशनल हाईवे से शुरुआत

नोएडा, ग्रेटर नोएडा: लगभग 20 किमी (Sector 63, 121, 142, 168) FNG Expressway

फरीदाबाद: 28 किमी (यमुना नदी पार Sector 88, 89 से फरीदाबाद तक)

इस एक्सप्रेसवे का रूट

गाजियाबाद से फरीदाबाद या फरीदाबाद से नोएडा के ट्रैफिक को अभी दिल्ली के आश्रम, बदरपुर बॉर्डर, कालिंदी कुंज से जाना पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे के कारण दिल्ली में प्रवेश करते हुए सीधे UP से हरियाणा तक आवाजाही कर सकेंगे। आश्रम चौक, कालिंदी कुंज, डीएनडी और बदरपुर बॉर्डर पर रोजाना के जाम से राहत मिलने वाली है। FNG Expressway

यमुना नदी पर नया पुल

जानकारी के अनुसार नोएडा और फरीदाबाद का ये एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए यमुना नदी पर एक बड़ा पुल बनाया जाना है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी कुछ ही मिनटों की रह जाएगी। नोएडा के Sector 63, 121, 142, 143, 168 और गाजियाबाद के छिजारसी, राहुल विहार जैसे घनी आबादी और इंडस्ट्रियल एरिया को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

नोएडा, गाजियाबाद को फायदा 

नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में FNG के सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद और यमुना पुल का हिस्सा जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और पर्यावरण मंजूरी के कारण फरीदाबाद और यमुना पुल से जुड़ा काम लंबे समय से अटका है। FNG Expressway

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और पूर्ण निर्माण का जिम्मा NHAI को पूरी तरह सौंपने की दिशा में काम कर रही हैं। यमुना पुल का निर्माण और फरीदाबाद में भूमि अधिग्रहण तेजी से हो तो यह एक्सप्रेसवे 2026 के आखिरी या 2027 तक चालू हो सकता है।

पांच बड़े एक्सप्रेसवे से लिंक

FNG नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को नोएडा के Sector 142, 168 के पास जोड़ेगा। इससे यात्री नोएडा के अंदरूनी हिस्सों और ग्रेटर नोएडा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। FNG Expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए FNG को यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलती है। जानकारी के अनुसार आगरा, मथुरा और लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए गाजियाबाद व फरीदाबाद से सीधी राह आसान होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद वाले हिस्से में Sector 65 और कैली गांव बाईपास के यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। फरीदाबाद के पास FNG एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड से जुड़ेगा।इससे राजस्थान और गुजरात की ओर जाना आसान हो जाएगा।

गाजियाबाद में छिजारसी, यूपी गेट के पास FNG एक्सप्रेसवे का कनेक्टिविटी प्वाइंट है। यह FNG का उत्तरी कोना है, जो डासना, हापुड़, मेरठ और उत्तराखंड जाने वाले ट्रैफिक को राहत देगा। FNG Expressway

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा दोनों तरफ से FNG के ट्रैफिक को ईस्टर्न पेरिफेरल पर डायवर्ट किया जा सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News