4 राज्यों को जोड़ने के लिए जल्द तैयार होगा ये नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
4 राज्यों को जोड़ने के लिए जल्द तैयार होगा ये नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Greenfield Expressway : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने के बाद बिहार से पश्चिम बंगाल की यात्रा बिल्कुल आसान होने वाली है। अब गया से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। 

अभी यह सफर पूरा करने के लिए 9 घंटे से अधिक का समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह दूरी करीब 5 घंटे में तय की जा सकेगी। Greenfield Expressway

यह एक 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसे 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों के चलने के लिए डिजाइन किया गया है। सड़क पर न तो काफी सारे स्पीड ब्रेकर होंगे और न ही ट्रैफिक सिग्नल। 

मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण सात चरणों में किया जाएगा। एक्सप्रेसवे बनने के बाद इन राज्यों के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होगा। इस एक्सप्रेसवे से व्यापार, पर्यटन और माल ढुलाई कार्यों में फायदा मिलने वाला है। Greenfield Expressway

यह एक्सप्रेसवे बिहार के भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद और गया जैसे महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरेगा। स्थानीय व्यापारियों, किसानों और उद्योगों को भी फायदा होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा। Greenfield Expressway

गया जिले के डुमरिया और इमामगंज जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत जिले में करीब 33।5 KM लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह सड़क डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा पंचायत स्थित अनवर सलैया गांव से होते हुए झारखंड सीमा के संग्रामपुर तक जाएगी। इससे इन इलाकों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। Greenfield Expressway

एक्सप्रेसवे बनने के बाद बिहार के कई जिलों की फैक्ट्रियों से तैयार सामान को कोलकाता बंदरगाह तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। Greenfield Expressway

बेहतर सड़क नेटवर्क से धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना भी आसान होगा। Varanasi-Kolkata Expressway वाराणसी, गया और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा सुविधाजनक बनने से पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News