हरियाणा में करोड़ो की लागत से तैयार होगा ये नया हाईवे, दिल्ली समेत इन राज्यों को भी मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, New Four Lane Highway : दिल्ली-हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। राजधानी दिल्ली से जयपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए अब सफर और नही आसान होने वाला है। दिल्ली- जयपुर हाईवे (NH- 48) के गुरुग्राम में स्थित एक बड़े हिस्से की तस्वीर बदलने जा रही है। NHAI से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में करीब 28 KM लंबे इस हिस्से का कायाकल्प करने के लिए 245 करोड़ रुपए की योजना बनाई है।
लगभग 18 साल पुराने इस हाईवे पर जानकारी के अनुसार लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। जगह- जगह से सड़क कमजोर हो चुकी है। अब नई लेयरिंग, री- सर्फेसिंग और मजबूती से कार्य करते हुए सड़क मार्ग को नया रूप दिया जाएगा। पुराने और क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर नए मजबूत न्यू जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। New Highway
इस हाईवे पर नई आधुनिक लाइटें लगाई जाएगी। विशेष सुधार के साथ साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
बेहतर होगी कनेक्टिविटी
इस प्रोजेक्ट के तहत, किलोमीटर 14.3 से लेकर 36.63 KM तक जानकारी के मुताबिक आठ लेन और 36.63 से 42 KM तक सिक्स लेन हिस्से की सड़क की मजबूती बढ़ाई जाएगी। New Highway
यह कॉरिडोर दिल्ली- हरियाणा के बीच मिली जानकारी के अनुसार लाइफलाइन की तरह है। ऐसे में इस सड़क मार्ग की मजबूती का सीधा फायदा लाखों लोगों तक पहुंचेगा। इस हिस्से के सड़क मार्ग को दुरुस्त करने से लोगों का सफर आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा।
NH- 48 पर राजीव चौक क्षेत्र से हीरो होंडा चौक और खेड़कीदौला टोल प्लाजा के बीच जानकारी के मुताबिक सर्विस रोड़ पर लंबे समय से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। New Highway अब इस हिस्से में कंक्रीट का काम कराया जाएगा जिससे बारिश के मौसम में जलभराव से निजात मिलेगी।
