3600 करोड़ में जल्द तैयार होगा ये नया हाईवे, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
3600 करोड़ में जल्द तैयार होगा ये नया हाईवे, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्यों को मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Faridabad To Jewar Airport, Faridabad News : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्रीने बताया की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे  से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नई सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर लगभग 3630.77 करोड़ रुपये खर्च होने वाले है।

मंत्री से मिली जानकारी एक अनुसार ये रोड लगभग 31.42 KM लंबा होगा। इसे दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना रूट से होते हुए सीधे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ेगा। इसके बन जाने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी। Faridabad News

एलिवेटेड कॉरिडोर

मंत्री से मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क का लगभग 11 किमी हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाया जाएगा। ये कॉरिडोर  DND-बल्लभगढ़ बाईपास से जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। साथ ही यह सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। Faridabad News

मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया की जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद की दूरी इस नई सड़क परियोजना के पूरा होने के बाद करीब 15 मिनट में पूरी हो जाएगी। Faridabad News ये रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी जुड़ा होगा, जिससे क्षेत्र में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स को भी फायदा होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News