राजस्थान के हजारों गांवों के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार के इस नए प्रोजेक्ट से युवाओं को मिलेगा रोजगार
Udaipur Times, Rajasthan News, Govt Project, Rajasthan Village Digital Data : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान के 25 हजार गांवों की अब बल्ले-बल्ले होने वाली है क्योंकि सरकार अब नया प्रोजेक्ट तैयार किया है जिससे गांवों में रोजगार बढ़ने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गांवों की कला, संस्कृति और अनूठी विरासत को केंद्र सरकार के 'मेरा गांव मेरी धरोहर' प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के 40 हजार में से 25 हजार से ज्यादा गांवों का डिजिटल डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिससे यहां लो घूमने आने वाले है।
जानकारी के मुताबिक, इस पहल से न केवल ग्रामीण पर्यटन (रूरल टूरिज्म) को पंख लगेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे गांवों की पहचान डिजिटल रूप में संरक्षित हो रही है और देश-विदेश के लोग अब आसानी से राजस्थान की ग्रामीण विरासत को जान और समझ सकेंगे। Rajasthan News
2-3 दिन की ट्रिप
मिली जानकारी के अनुसार, अब विदेशी और घरेलू पर्यटक जयपुर या अन्य बड़े शहरों के साथ-साथ पास के गांवों की भी 2-3 दिन की ट्रिप आसानी से प्लान कर सकेंगे। इस डिजिटल पहुंच से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और छोटे स्तर के व्यवसायों, होमस्टे और स्थानीय गाइड्स को भी सीधा लाभ मिलेगा। गांवों में पर्यटन बढ़ने से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। Rajasthan News
डिजिटल प्रोफाइल
जानकारी के मुताबिक, ऐतिहासिक विरासत, ग्रामीण पर्यटन, तीज-त्योहार, पारंपरिक शिल्प, खान-पान, पहनावा व गहने, धार्मिक मान्यताएं, गांव के प्रसिद्ध व्यक्तित्व और प्रमुख लोक कला को शामिल किया गया है। इससे हर गांव की अलग पहचान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। Rajasthan News
मिली जानकारी के अनुसार, पोर्टल पर अपलोड किए गए उदाहरणों में सांगानेर के विधानी गांव का मंदिर भी शामिल है, जो स्थानीय आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे कई गांवों की जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आप भी अपने गांव की जानकारी और धरोहर को पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mgmd.gov.in पर विजिट कर सकते हैं, जहां सभी गांवों की डिजिटल प्रोफाइल उपलब्ध है। Rajasthan News
मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों के गांवों को ऑनलाइन पोर्टल पर शामिल किया गया है। इसमें चाकसू, आमेर, फागी, बस्सी, चौमूं, फुलेरा, कोटखावदा, किशनगढ़-रेनवाल, कोटपूतली, मौजमाबाद, पावटा, जयपुर, दूदू जैसे क्षेत्रों के सैकड़ों गांव डिजिटल रूप से दर्ज किए गए हैं। इससे ग्रामीण डेटा और विरासत को संरक्षित किया जा रहा है। Rajasthan News
कहां-कितने गांव ऑनलाइन
क्षेत्र संख्या
चाकसू 212
आमेर 184
फागी 168
बस्सी 152
चौमूं 120
फुलेरा 120
कोटखावदा 120
किशनगढ़-रेनवाल 100
कोटपूतली 80
मौजमाबाद 80
पावटा 80
जयपुर 72
दूदू 60
