हरियाणा में अब नहीं होगी ये भर्ती, सैनी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ते हुए कहा है की इसके लिए नई भर्ती नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने प्रारंभिक चरण में पुलिस विभाग और अन्य सरकारी विभागों से जरूरत के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति (डेप्यूटेशन) पर लेने का फैसला किया है। इससे नए पदों पर भर्ती नहीं होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ATS के गठन को लेकर तैयार किए गए प्रारूप में पहले बड़ी संख्या में नए पद सृजित करने और कुछ पदों को सीधी भर्ती से भरने का प्रस्ताव था। हालांकि, वित्त विभाग की आपत्तियों और खर्च को लेकर हुई समीक्षा के बाद सरकार ने शुरुआत में मौजूदा मानव संसाधन का उपयोग करने की रणनीति अपनाई है। Haryana News
अधिकारी करेगा लीड
हरियाणा पुलिस के मुताबिक, राज्य में आतंकवाद, संगठित अपराध, अंतरराज्यीय गैंग नेटवर्क और संवेदनशील सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक विशेषीकृत ATS की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से अलग यूनिट के गठन की कवायद चल रही है। प्रस्तावित ढांचे में IG स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम काम करेगी, लेकिन शुरुआती चरण में स्टाफ प्रतिनियुक्ति के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। Haryana News
जरूरत पड़ने पर रेगुलर भर्ती की मिलेगी मंजूरी
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार का तर्क है कि प्रतिनियुक्ति मॉडल से ATS को जल्द संचालन योग्य बनाया जा सकेगा। पुलिस विभाग के प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों को सीधे यूनिट में तैनात करने से भर्ती प्रक्रिया में लगने वाला लंबा समय भी बचेगा। आवश्यकता पड़ने पर बाद में रेगुलर स्ट्रक्चर और भर्ती नियमों पर निर्णय लिया जा सकता है। Haryana News
पहले क्या था प्रस्ताव?
जानकारी के मुताबिक, ATS के लिए सैकड़ों पदों का ढांचा प्रस्तावित था। कुछ पदों को सीधी भर्ती से भरने का सुझाव दिया गया था। कांस्टेबल और SI स्तर पर नई भर्ती का प्रारूप भी चर्चा में था। वित्तीय और प्रशासनिक समीक्षा के बाद फिलहाल प्रतिनियुक्ति मॉडल को प्राथमिकता दी गई है।
हालांकि, सरकार अभी नई भर्ती पर तत्काल खर्च से बचाव करना चाह रही है। अनुभवी पुलिस कर्मियों की तुरंत उपलब्धता को देखते हुए सरकार ये फैसला कर रही है। कम समय में ATS को एक्टिव करने की तैयारी सरकार कर रही है। Haryana News
सरकार ATS को क्या-क्या देगी, यहां पढ़िए…
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार की ओर से ATS को आवश्यक ऑफिस, रेजीडेंशियल सुविधा, ट्रांसपोर्ट एवं अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया जाएगा। हाईटेक ATS ट्रेनिंग एरिया के लिए जमीन चिन्हित की जाएगी, जिसमें इनडोर-आउटडोर फायरिंग रेंज, स्ट्रेटजिक ड्राइविंग प्रेक्टिस, बाधाओं सहित आउटडोर ट्रेनिंग, रूम इन्टरफ्रेरेंस ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी।
ATS हाईटेक मॉनिटरिंग टैक्नालॉजी, वेपन, बख्तरबंद वाहनों, कम्यूनिकेशन, कंप्यूटरिंगग एवं अन्य डिवाइस दी जाएगी। Haryana News
रैंक वाइज पोस्ट
जानकारी के मुताबिक, ATS को लीड IGP लेवल का IPS अफसर करेगा। इसके बाद 4 IPS रैंक के अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी दी जाएगी। 9 डिप्टी SP रखे जाएंगे। एक डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, दो असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टेंट डायरेक्टर (बेलेस्टिक), दो सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर रखे जाएंगे। Haryana News
इसके अलावा दो पोस्ट सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट की रखी गई हैं। साइंटिफिक असिस्टेंट (एक्सप्लोसिव) की एक पोस्ट, लैब असिस्टेंट (एक्सप्लोसिव) की पोस्ट ATS में आवंटित की गई है।
स्टाफ स्ट्रक्चर
जानकारी के मुताबिक, मिनिस्ट्रियल-अदर स्टाफ को सेक्शन ऑफिसर (अकाउंट) लीड करेगा। इसकी एक पोस्ट होगी। एक पोस्ट ऑफिस सुरपरिटेंडेंट और दो पोस्ट डिप्टी सुपरिटेंडेंट की रखी गई हैं। अन्य स्टाफ की कैटेगरी में एक पर्सनल असिस्टेंट, चार असिस्टेंट, आठ क्लर्क और तीन पोस्टें सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर की रखी गई हैं। Haryana News
क्लर्किल कैडर होंगे
एक्सक्लूसिव क्लर्क कैडर में एक इंस्पेक्टर, एक SI, दो असिस्टेंट SI, चार HC, आठ कॉन्स्टेबल, एक सब इंस्पेक्टर (अकाउंट), एक असिस्टेंट SI अकाउंट, दो HC अकाउंट और चार कॉन्स्टेबल अकाउंट के पद रखे गए हैं।
अलग कैटेगरी
जानकारी के मुताबिक, ATS की जनरल कैटेगरी में 17 इंस्पेक्टर, 20 SI, 70 असिस्टेंट SI, 120 HC, 186 कॉन्स्टेबल के पदों को शामिल किया गया है। कॉन्ट्रैक्चुअल के 94 पद होंगे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इनमें सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (सीनियर सिस्टम एनालिस्ट), डिजिटल फोरेंसिक परीक्षक (सिस्टम विश्लेषक), नेटवर्किंग निगरानी और आक्रामक अवरोधन विशेषज्ञ (सिस्टम विश्लेषक), ATS हॉर्स और ATS पीएसएस के लिए प्रोग्रामर/डेटा विश्लेषक, नक्शानवीस, कुक, ATS पीएस जल वाहक, सफाईकर्मी, माली, ATS मुख्यालय, ATS पुलिस स्टेशन, विशेष ऑपरेशन इकाइयां, चपरासी के पद शामिल किए गए हैं।
35 करोड़ खर्च
कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के लिए 35 करोड़ 40 लाख 30 हजार 608 रुपए का अतिरिक्त वार्षिक खर्च सरकारी खजाने पर पड़ेगा। ATS के लिए CM सैनी ने 2 मार्च को पेश किए बजट में आवंटित कर दिए हैं। अब जल्द ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विशेष भत्ता
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित आदर्श आतंकवाद विरोधी सेवा संरचना में आतंकवाद विरोधी कार्यों के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहनों की सिफारिश की गई है। Haryana News
ATS के गठन में यह प्रस्ताव रखा गया है कि आतंकवाद विरोधी सेवा में तैनात-संलग्न पुलिस अधिकारियों (कॉन्स्टेबल से DSP रैंक तक) के साथ-साथ तोड़फोड़ विरोधी जांच दल और बम निरोधक दल के सदस्यों को मूल वेतन का 30 % विशेष भत्ता सरकार देने वाली है।
