सर्द मौसम की आहट ने बढ़ाई रेलयात्रियों की परेशानी, 3 महीने रद्द रहेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन

 | 
सर्द मौसम की आहट ने बढ़ाई रेलयात्रियों की परेशानी, 3 महीने रद्द रहेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन 

Udaipur Times, Railway news : अभी सर्द मौसम की ठीक से शुरूआत भी नहीं हुई है कि धुंध और कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की आंशका के चलते ट्रेनों के रद्द होने की खबरें सामने आने लगी है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों खासकर रोजाना सफर करने वाले स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। 

अजमेर- अमृतसर- अजमेर ट्रेन फरवरी तक रद्द 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि संरक्षित और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2026 तक अजमेर- अमृतसर- अजमेर द्वि- साप्ताहिक ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। 

अमित सुदर्शन ने बताया कि  ट्रेन नंबर 19611, अजमेर- अमृतसर द्वि- साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर महीने में 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 और 31 तारीख को रद्द रहेगी। जनवरी 2027 में 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 और 30 तारीख को जबकि फरवरी में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 तारीख को रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 19614, अमृतसर- अजमेर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर महीने में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 तारीख को रद्द रहेगी। वहीं, जनवरी  में 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 व 31 तारीख को तथा फरवरी में 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 तारीख को यह ट्रेन रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News