इस बार चार दिवसीय होगा कुंभलगढ़ फेस्टिवल
कुंभलगढ़ जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रति वर्ष आयोजित होने वाला कुंभलगढ़ फेस्टिवल इस वर्ष तीन की बजाय चार दिवसीय होगा।
कुंभलगढ़ जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रति वर्ष आयोजित होने वाला कुंभलगढ़ फेस्टिवल इस वर्ष तीन की बजाय चार दिवसीय होगा। गुरूवार को उपखण्ड कार्यालय में हुई प्रशासनिक बैठक में पर्र्यटन विभाग के उपनिदेशक दलिपसिंह राठौड़ व उपखण्ड अधिकारी गोविन्दसिंह राणावत ने बताया कि इस बार फेस्टिवल वॉक फॉर कुंभलगढ़ से प्रारंभ होगा। जो कि 27 जनवरी को प्रात: ग्याहर बजे से प्रारंभ होगा। वहीं 27 से 30 जनवरी तक फेस्टिवल का आयोजन होगा।
प्रतिदिन प्रात: ग्यारह से दो बजे तक राजस्थानी कल्चरल पर आधारित नृत्यों के अलावा स्थानीय बाल कलाकर पल्लवी उपाध्याय व आमेट की लुइसा टेलर भी अपनी प्रस्तुतियां देगी। वहीं स्थानीय होटलों के सहयोग से दिन को रस्साकशी, साफाबांधो प्रतियोगिता व कुर्सीरेस जैसे कार्यक्रमों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग व स्थानीय स्कुल की छात्राओं की ओर से मेंहदीमांडणा व रंगोली सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित कि जाएगी। वहीं रात को होने वाले कार्यक्रम दक्षिणविधा पर आधारित होगें। जिसमें 27 को सुश्री अनु सिन्हा नई दिल्ली से कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगी। 29 को मुम्बई से फज़ल हुसैन कुरेशी तबला वादन का कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें वहीं अंतिम दिन 30 को सुश्री कोमल रिज़वी मुम्बई से क्लासिकल गायन प्रस्तुत करेगी।
