सोने जितना महंगा बिकता है इस किस्म का आम, किसान ने लगा दिया ऐसा बाग दूर-दूर से देखने आ रहे लोग
Udaipur Times, Success Story : किसान अगर चाहे तो क्या नहीं कर सकता ? किसान अपनि मेहनत और लग्न से ऐसी फले लगा सकता है जिससे उसकी आमदनी बड़े अधिकारियों से भी ज्यादा हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक किसान ने आम की एक ऐसी किस्म उगा दी है जो कीमत में सोने को टक्कर देती है।
जानकारी के मुताबिक, आम की इस खास किस्म का नाम 'मियाजाकी' है। तमसा गांव के किसान देबा पधियामी ने इस रेयर वैरायटी को उगाने में सफलता हासिल की है। इसे दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्मों में से एक बताया जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में उम्दा क्वालिटी के मियाजाकी आम लगभग 3 लाख रुपये प्रति किलो तक की कीमत में बिकते हैं। Deba Padhiami Success
अब देबा के बगीचे में आस-पास के गांव के लोग देखने आ रहे है। वे इस आम की एक झलक पाने की चाहत में वहां पहुंच रहे हैं।
जापानी किस्म
मिली जानकारी के अनुसार, मियाजाकी आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी प्रांत का है। इसे लोकप्रिय रूप से 'ताइयो नो तामागो' के नाम से जाना जाता है। इसका मतलब है - सूरज का अंडा। यह फल अपने गहरे लाल-बैंगनी रंग, भरपूर मिठास और चिकनी बनावट के लिए मशहूर है। Deba Padhiami Success
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय बाजारों में बिकने वाले आमों के उलट जापान में मियाजाकी आमों को एक लग्जरी उपज माना जाता है। चुने हुए फलों की बहुत ऊंची कीमतों पर नीलामी होती है।
ऐसे मिला था पौधा
मिली जानकारी के अनुसार, देबा पधियामी को आम का यह पौधा लगभग चार साल पहले एक समाज-सेवी से मिला था। ओडिशा की मुश्किल जलवायु में कई सालों तक इस पौधे की देखभाल करने के बाद आखिरकार इस पेड़ पर फल लगने शुरू हो गए हैं। अब किसान का छोटा सा बगीचा इस पूरे इलाके में कौतूहल का केंद्र बन गया है। लोग दूर-दूर से उनके पास पहुंच रहे हैं। Deba Padhiami Success
बगीचे की रखवाली
जानकारी के मुताबिक, इन आमों पर लोगों का ध्यान जाने से अब डर भी पैदा हो गया है। देबा का कहना है कि उन्होंने रात में पेड़ के पास ही सोना शुरू कर दिया है। वजह यह है कि उन्हें डर है कि कहीं कोई इस रेयर वैरायटी को चुरा न ले।
सस्पेंस
मिली जानकारी के अनुसार, लग्जरी मार्केट से जुड़े इस फल को उगाने के बावजूद देबा को अभी तक यह नहीं पता कि अपनी इस उपलब्धि को कमाई में कैसे बदला जाए। Deba Padhiami Success उन्हें फलों की कीमत के बार में बहुत कम जानकारी है जिससे ए इसे बेचने के लिए ढूँढेओर कोई खरीददार इतनी कीमत दे सके।
जानकारी के मुताबिक, जापान में मियाजाकी आमों की कीमतें बहुत ज्यादा हो सकती हैं। लेकिन, ये कीमतें खेती के सख्त मानकों, ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट-क्वालिटी सर्टिफिकेशन से जुड़ी होती हैं। Deba Padhiami Success सही मार्केटिंग और सप्लाई चेन के बिना भारत में उगाए गए आमों को अपने-आप ही लाखों रुपये प्रति किलो की कीमत नहीं मिल सकती।
