हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में निकली बड़ी भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana Jobs : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में जो भी युवा क्लर्क, स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहता है उनके लिए आज हम जरूरी जानकारी लेकर आए है।
इन युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका आया है। हरियाणा में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में क्लर्क, स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के नियमित पदों पर भर्ती निकली है।
Shri Krishna AYUSH University (SKAU), Kurukshetra ने Non-Teaching/Para-Medical के विभिन्न पदों पर Regular Direct Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती के लिए CET स्कोर की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार बिना CET परीक्षा के भी आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 4:00 बजे तक)
कुल पद
क्लर्क – 29 पद
स्टाफ नर्स – 25 पद
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट – 6 पद
महत्वपूर्ण सूचना
केवल आवेदन शुल्क जमा करना पर्याप्त नहीं है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका डाउनलोड किया हुआ, हस्ताक्षरित फॉर्म भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

