धान की ये किस्म किसान को कर देगी मालामाल ! 90 दिन में तैयार कर बेच सकेंगे बाजार

 | 

Paddy Farming : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आज हम किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आयें है जिससे किसान साथी कम लागत में अच्छी पैदावार कर सकते है। किसानों की कमाई का धान की खेती सबसे यह जरिया है। धान की खेती कर किसान अछि कमाई कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, बहुत सारे किसान अकेले ‘PR 126’ धान की खेती कर रहे हैं। जिससे वे अच्छा मुनाफा कमा रहें है। 

मिली जानकारी के अनुसार, PR 126 धान सिर्फ 90 से 93 दिनों में पककर तैयार हो जाता है। इससे फसल जल्दी कट जाती है और किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए पूरा समय मिल जाता है। यह धान कम पानी और कम खाद में भी प्रति हेक्टेयर 60 से 65 क्विंटल तक पैदावार दे देता है। बाजार में इस बार इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) करीब 2500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जिससे किसानों को कम लागत में सीधा और बड़ा मुनाफा हो रहा है। Paddy Farming

पहले हफ्ते बुवाई

मिली जानकारी के अनुसार, धान की बुवाई जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाती है। अच्छी पैदावार के लिए बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करके मिट्टी को दो से तीन बार पलटकर समतल कर लेना चाहिए। इससे मिट्टी भुरभुरी होती है और पौधों की बढ़त अच्छी रहती है। PR 126 धान के एक कले से करीब 42 पौधे निकल आते हैं, जिससे खेत में बालियों की संख्या बढ़ती है और उत्पादन बेहतर होता है। Paddy Farming

घास का सफाया

जानकारी के मुताबिक, धान की फसल में उगने वाली अनचाही घास और मोथा पौधों का पोषण छीन लेते हैं। इसे रोकने के लिए किसान ‘मचेटी’ दवा (ब्यूटाक्लोर 50 प्रतिशत ईसी) का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोपाई वाले धान में रोपाई के 2 से 3 दिन बाद और सीधी बुवाई में बुवाई के तुरंत बाद इसका छिड़काव करना चाहिए। Paddy Farmin 

मिली जानकारी के अनुसार, किसान प्रति एकड़  1.2 लीटर दवा को 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करेंगा तो इससे फायदा हो सकता है। इस दवा को धान की खेती में डालते समय खेत में 2 से 3 CM पानी जरूर होना चाहिए, ताकि यह दवा 3 से 4 दिनों तक बाहर न निकले। इस दवा के छड़काव से शुरुआत के 30 से 40 दिनों तक खेत पूरी तरह रहने वाला है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News