महाराणा प्रताप जयंती पर नहीं होंगे मोती मगरी पर कोई आयोजन

आगामी 13 जून को है महाराणा प्रताप जयंती

 | 
3 day free entry into Moti Magri

हर वर्ष महाराणा प्रताप जयंती पर मोती मगरी पर आमजन के लिए निःशुल्क प्रवेश होता है 

उदयपुर 10 जून 2021 । महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी, उदयपुर द्वारा इस वर्ष 13 जून को महाराणा प्रताप जयंती पर किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे ।

समिति सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए इस वर्ष मोतीमगरी पर किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा एवं आगंतुकों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा।

उल्लेखनीय है की हर वर्ष महाराणा प्रताप जयंती पर शहर की फतहसागर झील के किनारे बसी मोती मगरी में आमजन एवं पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क होता है वहीँ मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप के स्मारक और हल्दीघाटी युद्ध के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, संगोष्ठी आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News