गुमनामी जिंदगी जीने वाले आज करेंगे हवा से बातें
राउण्ड टेबल इंडिया अपने मिशन फीडम टूर एज्यूकेशन को सारगर्भित बनाने के लिये 3 विद्यालयों के उन गरीब 31 बच्चों को अपने कार्यक्रम फ्लाईट आॅफ फेंटेसी के तहत जयपुर लेकर जायेगा, जहाँ वे पूरे दिन मौज मस्ती करने के बाद अगले दिन 30 अप्रेल को पुनः हवाई जहाज से उदयपुर लौटेगा। ये वे 31 गरीब बच्चें है जो अब तक अभावों की जिन्दगी जी रहे थे। जिन्होंने अब तक सिर्फ आसमान में ही हवाई जहाज को उड़ते देखा था लेकिन वे अब इसमें बैठक कर अपने सपनों को नयी उंचाईंयां देंगे।
राउण्ड टेबल इंडिया के फ्लाईट आॅफ फेंटेसी कार्यक्रम के तहत 31 बच्चें आज फ्लाईट से जायेंगे जयपुर
राउण्ड टेबल इंडिया अपने मिशन फीडम टूर एज्यूकेशन को सारगर्भित बनाने के लिये 3 विद्यालयों के उन गरीब 31 बच्चों को अपने कार्यक्रम फ्लाईट आॅफ फेंटेसी के तहत जयपुर लेकर जायेगा, जहाँ वे पूरे दिन मौज मस्ती करने के बाद अगले दिन 30 अप्रेल को पुनः हवाई जहाज से उदयपुर लौटेगा। ये वे 31 गरीब बच्चें है जो अब तक अभावों की जिन्दगी जी रहे थे। जिन्होंने अब तक सिर्फ आसमान में ही हवाई जहाज को उड़ते देखा था लेकिन वे अब इसमें बैठक कर अपने सपनों को नयी उंचाईंयां देंगे।
टेबल के दीपेश कोठारी ने बताया कि इन बच्चों के जीवन में 29 व 30 अप्रेल के ये दो दिन अमिट हो जायेंगे,जब वे इसमें बैठकर जयपुर जायेंगे। अपने जीवन का पहला और वो भी फ्लाईट का सफर करने वाले वाले ये 31 बच्चें आसमान में उड़ने की बात को लेकर काफी रोमंचित है। कल ये सभी बच्चों दोपहर में सिटी पैलेस जायेंगे जिनकी लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ सौहार्दय चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अगवानी करेंगे और वहीं उनका दोपहर का भोज होगा। जहां से ये सभी बच्चें हवाई अड्डे के लिये रवाना होंगे।
कोठारी ने बताया कि 28 की शाम को इन बच्चों को बस से हवाई अड्डे ले जाया जायेगा। जहाँ से राउण्ड टेबल इंडिया के सदस्यों के साथ सुबह की फ्लाईट से जयपुर के लिये उड़ेंगे। राउण्ड टेबल इंडिया के एरिया चेयरमन अभिनव वाधवा के नेतृत्च में इन बच्चों का भवभीना स्वागत कर जयपुर के विभिन्न रमणीय स्थलों का अवलोकन कराया जायेगा। वहीं पर रात्रि विश्राम के बाद ये बच्चे 30 अप्रेल को ये जयपुर से ट्रेन से चलकर पुनः उदयपुर पहुचेंगे।
पांच शिक्षक भी जायेंगे साथ – फ्लाईट आॅफ फेंटेसी कार्यक्रम के तहत तीनों विद्यालयों के 5 शिक्षक भी इन बच्चों के साथ जायेंगे। जिनकी निगरानी में ये बच्चें रहेंगे। बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों का भी हवाई यात्रा का सपना पूरा होगा। इन सभी के साथ राउण्ड टेबल इण्डिया के उदयपुर के युद्धवीरसिंह शक्तावत, कपिल सुराणा, अजयराज आचार्य, दीप्ति माहेश्वरी, कपिल करणपुरिया, परितोष मेहता, मनन नाहर और हुसैन मुस्तफा भी मौजूद होंगे।