रथ यात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु
आज शाम 4 बजे हजारों श्रधालुओं ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरे शहर में निकाली। ठाकुरजी के रजत रथ के आगे कई झाँकियों ने यात्रा क

आज शाम 4 बजे हजारों श्रधालुओं ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरे शहर में निकाली। ठाकुरजी के रजत रथ के आगे कई झाँकियों ने यात्रा की शोभा बढाई। रथ यात्रा का स्वागत शहर के सभी स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
श्री रथ यात्रा समिति द्वारा निकली इस यात्रा में भगवान जगन्नाथजी की प्रतिमा को पुरे शहर में भ्रमण करवाया गया, यात्रा मार्ग पर खड़े श्रधालुओं ने जगह – जगह भगवान की पूजा की। रथ यात्रा सैकड़ो बन्दूकों की हवाई फाइरिंग के साथ जगदीश चौक से निकलते हुए घंटाघर पहुंची जहा महापौर रजनी डांगी ने ठाकुर जी की आरती उतारी।
यात्रा में श्याम भजन व राजस्थानी गानों ने भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। “हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों के साथ यात्रा शहर की हर गलियों से गुजरते हुए यात्रा निर्धारित मार्ग पर बढती रही।
यात्रा के पुरे मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने सिपाही तैनात कर रखे थे, वहीँ विधुत विभाग व चिकित्सा विभाग की टुकड़ी भी यात्रा के पीछे-पीछे अपनी सेवाएँ दे रहे थे।



