जयघोष करने आज जुटे हजारों विप्र
सभी ब्राह्मण समाज को एक करने के लक्ष्य से विप्र फाउण्डशेन की ओर रविवार को शहर के बी.एन कालेज परिसर में ‘विप्र जयघोष महोत्सव‘ आयोजित किया गया। महोत्सव को लेकर पिछले 10 दिनो से तैयारियां की जा रही थी। इस महोत्सव में मेवाड के प्रत्येक तहसील व गांव से लोग इसमे शामिल हुए।

सभी ब्राह्मण समाज को एक करने के लक्ष्य से विप्र फाउण्डशेन की ओर रविवार को शहर के बी.एन कालेज परिसर में ‘विप्र जयघोष महोत्सव’ आयोजित किया गया। महोत्सव को लेकर पिछले 10 दिनो से तैयारियां की जा रही थी। इस महोत्सव में मेवाड के प्रत्येक तहसील व गांव से लोग इसमे शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा ने बताया कि समारोह से पूर्व विज्ञान महाविद्यालय और हिरणमगरी स्थित विद्या निकेतन स्कुल से विभिन्न ब्राह्मण समाजो की महिलायों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बाहा्रम्ण समाज की महिलाएं सिर कलश लेकर बी.एन कालेज मैदान पहुंची।
बाहा्रम्णो समाज के महोत्सव को लेकर आस-पास के जिलो, गांवो से लोग सुबह पहुँचने लग गये थे। महोत्सव कार्यक्रम मे विप्र के राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा व प्रदेश महासचिव विनोद अमन, कार्यक्रम संयोजक धर्मनारायण जोशी,सहसंयोजक के.के शर्मा, स्वागतध्यक्ष गणपतलाल मेनारिया सहित कई पदाधिकरियों ने अतिथियों का स्वगात किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और समाजजनों के लिए स्वास्थ कार्ड का भी शुभारम्भ किया गया। सदस्यता अभियान को लेकर हजारों लोगों ने विप्र की सदस्यता की शपथ ली। राज्य के जयपुर मे स्थापित होने वाले भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर भी संकल्प लिया गया।
अपने सम्बोधन के दौरान विप्र के राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा ने सभी ब्राह्मण समाज को एक होने की बात कर आरक्षण पर मिलकर लडने को कहा। शर्मा ने कहा कि बाहा्रम्णों को आरक्षण देने से अन्य वर्गों से समाज पिछडता जा रहा है।
आयोजन के दौरान महाप्रसादी के लिए भोजन के लिये 70 काउन्टर लगायंे गयें थे। आयोजन मे होने वाली प्रसदी को लेकर दिनभर कारीगर मिठाइयां बनाने मे जुटे रहें।
महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हजारों की तादाद मे बाहा्रम्णजन एकत्र हुये। महोत्सव मे मुख्य मंच के अलावा सन्त मंच, समरसता मंच बनाये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानुकुमार शास्त्री ने की। कार्यक्रम के दौरान चितौड सांसद गिरिजा व्यास, दिनेश भट्ट, रवीन्द्र श्रीमाली, मुकेश दाधीच, दिनेश श्रीमाली, लोकेश गौड, मनीष श्रीमाली, अर्चना शर्मा सहित कई लाग मौजूद थे।


