चंडीगढ़ के स्कूलों को उड़ाने की धमकी ! मेल में अमित शाह और हरियाणा CM का भी लिखा हुआ नाम...

 | 
चंडीगढ़ के स्कूलों को उड़ाने की धमकी ! मेल में अमित शाह और हरियाणा CM का भी लिखा हुआ नाम...

Udaipur Times, Haryana-Punjab News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा CM सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमकी मेल पर आई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर आ गई है। गर्मी की छुटि्टयों के बाद आज ही चंडीगढ़ के सभी स्कूल खुले है। इसके बाद यह मेल आई है। पहले चंडीगढ़ सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद एक-एक कर सेक्टर-37B और 37D के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 के डीपीएस तथा सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना मिली। Haryana-Punjab News

मेल में कहा कि बम धमाके, आईडी ड्रोन। चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे, जबकि CM सैनी हरियाणा आफिस दोपहर 3.11 बजे का समय दिया है। वहीं, एक दिलचस्प बात यह है कि इस बार यह धमकी मेल जीमेल से नहीं, जबकि रेडिफमेल से आई है। Haryana-Punjab News

अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी जिक्र

जानकारी के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी निशाना बनाया गया है। Haryana-Punjab News इसके साथ ही दावा किया गया है कि रेलवे ट्रैक भी उनके निशाने पर हैं। लोगों से रेल यात्रा नहीं करने और 15 अगस्त को अपने बच्चों को परेड में नहीं भेजने की धमकी भी दी गई है।

चंडीगढ़ के स्कूलों को उड़ाने की धमकी !

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News