आर्म्स एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरजपोल पुलिस ने आज सूत्रों की सुचना पर कार्यवाही करते हुए दो युवको को हथियारों के साथ तथा एक को हथियार बेचने के आरोप में हिरासत में लिया।

 | 
आर्म्स एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरजपोल पुलिस ने आज सूत्रों की सुचना पर कार्यवाही करते हुए दो युवको को हथियारों के साथ तथा एक को हथियार बेचने के आरोप में हिरासत में लिया।

सूरजपोल पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया कि कल सूत्रों की सुचना पर दो युवक जिनमे नईमूद्दीन (24)उर्फ़ नईम पुत्र मोईनुद्दीन निवासी रेलवे कालोनी को उद्यापोल से देशी कट्टे के साथ पकड़ा।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजू (22) पुत्र जमनालाल खटिक निवासी पुराना थाना, गोवर्धन विलास को पारस से पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

आर्म्स एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ कि तो हथियार बेचनेवाले की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस ने बीड़ा, खांजीपीर निवासी बाबु (22)उर्फ़ शेरू पुत्र हुसेन खान को अपनी हिरासत में लिया।

पुलिस को बाबु ने पूछताछ में बताया कि वह हथियार मध्यप्रदेश से लालता हैं तथा यहा फायदे में उनको बेच देता है। बाबु ने अब तक 7 जनों को हथियार बेचे हैं जिनकी जानकारी पुलिस लगा रही है।

पुलिस ने यह भी बताया कि बाबु सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं तथा उस पर 307, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई मामले चल रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News