स्कूटी चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर 13 जून 2019, शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व उमरड़ा स्थित एस एस कॉलेज की पार्किंग के सामने से चोरी हुई स्कूटी RJ 27 BD 2515 चोरो के कब्ज़े से बरामद कर तीन चोरो को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व छात्रा सुश्री अपूर्वा त्रिवेदी ने उमरड़ा में स्थित एस एस कॉलेज की पार्किंग के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर कॉलेज गई थी। जहाँ से चोर स्कूटी उड़ा ले गए।

 | 

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की विष्णु उर्फ़ विशाल रावल, रोशनलाल गमेती और इंदरलाल गमेती के कब्ज़े से प्रकरण में दर्ज चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. तीनो अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News