वाहनों की बैटरियों की चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने हिरण मगरी सेक्टर 14 की राहाबो कॉलोनी से 18 फरवरी 2019 से दिलीप सिंह पिता लाल सिंह भटनागर की काया स्थित यार्ड से छह डम्परों से 12 बैटरियां व् अन्य मेकेनिकल पार्ट्स की चोरी के मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गंगाराम पिता पृथ्वीराज निवासी बलीचा फलां खारवा कुईं, शंकर लाल मीणा पिता जीवा मीणा निवासी काया फलां चणबोरा एवं ऊंकारलाल पिता नाथू मीणा निवासी काया फलां आमदरी को डिटेन कर पूछताछ की तो तीनो ने उक्त वारदात करना स्वीकार किया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अभियुक्तों से अभी माल की बरामदगी के प्रयास जारी है। और पुलिस अभियुक्तो से अन्य प्रकरण के बारे में भी अनुसंधान कर रही है।