पीएनबी के लुटरो से साढ़े तीन लाख नकदी और हथियार बरामद
अब तक 19 लाख 72 हज़ार रुपयों की लूट में से करीब साढ़े सात लाख बरामद
| Nov 22, 2019, 20:42 IST
वारदात में प्रयुक्त हथियार पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस भी किये गए बरामद
उदयपुर 22 नवंबर 2019। शहर के मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतापनगर शाखा में हुई बहुचर्चित पंजाब नेशनल बैंक में हुए डकैती प्रकरण में उदयपुर पुलिस ने 19 लाख 72 हज़ार रुपयों की लूट में से करीब साढ़े सात लाख बरामद रूपये अभियुक्तों से बरामद कर चुकी है।
पुलिस ने बताया की दो दिन पूर्व गिरफ्तार किये गए दयाल सिंह और परबाहु सिंह की निशानदेही पर 3 लाख 49 हज़ार 940 रूपये, एक पिस्टल तथा चार ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए है।
उल्लेखनीय है की उक्त प्रकरण में अब तक 7 लाख 49 हज़ार 440 रूपये, घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो केम्पर, लूट की राशि से खरीदा गया मोबाईल, वारदात में पर्यक्त दो मोबाईल फोन, एक पिस्टल तथा चार ज़िंदा कारतूस बरामद किये जा चुके है।
