अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
उदयपुर 23 अक्टूबर 2019 । जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर के सुखेर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल RJ 27 BS 7085 की तलाशी लेकर 85 प्लास्टिक की थैलियों में पैक 395 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
सुखेर थानाधिकारी डीपी दाधीच ने बताया की सिराज खान पिता मुजफ्फर खान निवासी रूपनगर कच्ची बस्ती, मोहम्मद वाजिद पिता अहमद खान निवासी दीवान शाह कॉलोनी तथा मोहम्मद शाहरुख़ पिता लतीफ़ निवासी दीवान शाह कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 395 ग्राम अवैध गांजा बरामद की है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी ज़ब्त किया है।
पुलिस ने बताया की अभियुक्त सिराज खान के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी, शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत 25 केस दर्ज है। वहीँ हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद वाजिद के खिलाफ 27 केस मादक पदार्थो की तस्करी, शराब तस्करी, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न थानों में दर्ज है जबकि मोहम्मद शाहरुख़ के खिलाफ लूट के 6 केस दर्ज है।
