जोगी (नायला) तालाब में डूबने से तीन बच्चो की मौत

उदयपुर के जोगी तालाब (जिसे नायला तालाब भी कहा जाता है) में डूबने से तीन बच्चो की मौत हो गई। तीनो बच्चे तालाब ने नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहराई में जाने से तीनो बच्चो की डूबकर मौत हो गई। मृतक बच्चो की पहचान आठ वर्षीय संजय पुत्र कालू मीणा निवासी बिलख हाल ओम बन्ना किराये पर तथा दुसरे बच्चे की शिनाख्त सात वर्षीय शंकर पुत्र भैंरा मीणा निवासी काया फला आमली घाटी जबकि तीसरे बच्चे की पहचान दस वर्षीय प्रकाश पुत्र भैरुलाल मीणा निवासी टीडी अमरपुरा के रूप में की गई है।

 | 
जोगी (नायला) तालाब में डूबने से तीन बच्चो की मौत

उदयपुर के जोगी तालाब (जिसे नायला तालाब भी कहा जाता है) में डूबने से तीन बच्चो की मौत हो गई। तीनो बच्चे तालाब ने नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहराई में जाने से तीनो बच्चो की डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर गोवेर्धन थाना पुलिस और बच्चो के परिजन पहुँच गए। बच्चो के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गोवर्धन थाना पुलिस ने बच्चो के शवों को बाहर निकलवाकर एमबी हॉस्पिटल के मोर्चरी में भेज दिया, जहाँ बच्चो के शवों का पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।

गोवेर्धन थाना पुलिस ने बताया की मारे गए तीनों बच्चो की पहचान कर ली गयी है। मृतक बच्चो की पहचान आठ वर्षीय संजय पुत्र कालू मीणा निवासी बिलख हाल ओम बन्ना किराये पर तथा दुसरे बच्चे की शिनाख्त सात वर्षीय शंकर पुत्र भैंरा मीणा निवासी काया फला आमली घाटी जबकि तीसरे बच्चे की पहचान दस वर्षीय प्रकाश पुत्र भैरुलाल मीणा निवासी टीडी अमरपुरा के रूप में की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News