मां के साथ तीन बच्चे डेढ माह से लापता

शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मां के साथ तीन बच्चे डेढ़ माह से लापता है। लापता महिला के भाई नीलकण्ठ भोई ने चाइल्ड लाइन को बताया कि उनकी बहिन निर्मला अपने 17 वर्षीय पुत्र गौरव व 4 वर्षीय भावेश तथा 7 वर्षीय पुत्री ऊषा के साथ गत 13 फरवरी से घर से लाप

 | 
मां के साथ तीन बच्चे डेढ माह से लापता

शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मां के साथ तीन बच्चे डेढ़ माह से लापता है। लापता महिला के भाई नीलकण्ठ भोई ने चाइल्ड लाइन को बताया कि उनकी बहिन निर्मला अपने 17 वर्षीय पुत्र गौरव व 4 वर्षीय भावेश तथा 7 वर्षीय पुत्री ऊषा के साथ गत 13 फरवरी से घर से लापता है। चारों की गुमशुदगी की रिपोर्ट हिरणमगरी थाने में दर्ज करवाई गई है।

चाइल्ड लाइन समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि इस संबंध में यदि किसी सज्जन को कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वे चाइल्ड लाइन की फ्री फोन सेवा 1098 अथवा दूरभाष 0294-2453442/47 पर सूचित किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News