उदयपुर संभाग में तीन दिवसीय बर्डफेयर की कल से

दक्षिणी राजस्थान के समृद्ध नैसर्गिक वैविध्य और इसमें स्थानीय व प्रवासी परिंदों की क्रीडाओं की विशेषता को देश-प्रदेश में स्थापित करने के उद्देश्य से वन तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर संभाग स्तरीय बर्डफेयर की धूम शनिवार से प्रारंभ होगी।

 | 

मुख्य वन संरक्षक व बर्डफेयर के मुख्य समन्वयक राहुल भटनागर ने बताया कि तीन दिवसीय इस बर्डफेयर में का शुभारंभ 20 दिसम्बर को पिछोला के समीप जंगल सफारी पार्क में होगा।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा होंगे जबकि अध्यक्षता एकलिंगगढ़ छावनी के हर्षवर्धनसिंह शेखावत करेंगे। यहां पर प्रदर्शनी, बर्डवॉचिंग और पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अपराह्न 3 से 6 बजे तक ‘बर्ड ट्यूरिज्म इन इंडिया एण्ड इट्स पोटेंशियल इन उदयपुर रीजन विषयक वार्ता आरसीए सेमीनार हॉल में बीएनएचएस मुम्बई के निदेशक डॉ. असद रहमानी देंगे।

इसी प्रकार 21 दिसम्बर को पक्षी प्रेमी छोटे-छोटे समूहों में फील्ड विजिट के तहत जिले के वन क्षेत्रों स्थित जलाशयों के भ्रमण पर जाएंगे। तीसरे दिन 22 दिसम्बर को आरसीए सेमीनार हॉल महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ओ.पी. गिल के मुख्य आतिथ्य में समापन समारोह होगा, अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक के.के.गर्ग करेंगे। यहां सुबह 8.30 बजे से संभागियों के अनुभवों का आदान-प्रदान होगा तथा प्रजेन्टेशन दिये जायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News