तीन दिवसीय शरीर संतुलन शिविर जारी
रोटरी क्लब मींरा एवं विजय नलवाया चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा भवन चैराहा स्थित चैगान मन्दिर धर्मशाला में तीन दिवसीय शरीर संतुलन शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अहमदाबाद के धर्मेन्द्र भाई रामजीभाई कनोजिया शरीर का संतुलन बताकर 100 से अधिक रोगियों को स्वस्थ कर रहे है।
The post

क्लब अध्यक्षा प्रीति सोगानी ने बताया कि हमारें गलत तरीके से सोने, बैठने एवं खड़े रहने की आदतों के कारण हमारे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। जिस कारण अनेक बीमारियां हमारे शरीर में घर कर लेती है। धर्मेन्द्र भाई कनोजिया आसन बताकर उन बीमारियों को सिर्फ शरीर को आसन के साथ संतुलित करते हुए ठीक करते है।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बतायें अनुसार आसनों को करने से अनेक रोगी ठीक भी हुए है। शरीर को स्वस्थ रहने के अनेक उपाय भी बताये जायेंगे। शिविर में हर प्रकार की बीमारी का ईलाज किया जा रहा है।