तीन दिवसीय कल्चरल फोटोग्राफी वर्कशॉप का समापन
उदयपुर के शिल्पग्राम की संगम कला दीर्घा में चल रही तीन दिवसीय कल्चरल फोटोग्राफी वर्कशॉप का समापन रविवार को हुआ। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और सुखाडिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के साझे में इस कार्यशाला के तीसरे दिन की शुरुआत विशेषज्ञ शिरीष कराले ने वीडियो जर्नलिस्म विषय से की। जिसमें मुंबई के मशहूर फेस्टिवल काला घोड़ा के वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रतिभागियों को 10 दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन के कवरेज से लेकर उसकी शॉर्ट फिल्म बनाने पर तकनीकी चर्चा की।
The post

इस दौरान उन्होंने पार्टिसिपेंट्स को पोर्टफोलियो प्रेजेंटेशन और डिजिटल फोटो क्लासिफिकेशन के बारे में भी बताया। भोजन से पहले के सत्र में सिंगल स्टूडियो लाइट में पोर्ट्रेट बनाने से लेकर थर्माकोल रिफ्लेक्टर पर प्रायोगिक कार्य हुआ।
अंतिम दिन दूसरे सत्र में लद्धाख और मांडू पर स्वतंत्र छायाकार फुरकान खान का स्लाइड शो हुआ। इसमें बेहतर छायाचित्र खींचने की कला, लाइटिंग और टाइमिंग के अलावा लैंडस्केप फोटो आर्ट पर बातचीत हुई।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
समापन अवसर पर हरेक प्रतिभागी ने कार्यशाला के दौरान खींचे श्रेष्ठ फोटो प्रस्तुत किये। बाद में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए।