तीन दिवसीय प्रदर्शनी 7 अगस्त से

ब्लोसम इवेन्ट्स की ओर से आगामी 29 अगस्त को रखा बन्धन त्यौहार को देखते हुए रक्षा बन्धन त्यौहार से पूर्व रक्षा बन्धन त्यौहार पर काम आने वाली वस्तुओं एंव सामग्रियों की प्रतिवर्ष लगायी जाने वाली प्रदर्शनी इस वर्ष दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित मंगलम फन स्क्वायर में 7 से 9 अगस्त तक एक्सपो-2015 के रूप में आयोजित होगी।

 | 

प्रदर्शनी के पोस्टर का आज मंगलम फन स्क्वायर में संचालक अजय जैन,बबीता बैद, खुशबू सुराणा सहित अन्य ने विमोचन किया। इस अवसर पर बबीता बैद ने बताया कि इस प्रदर्शनी में अधिकांशत: महिलाओं उद्यमी ही अपने उत्पाद की स्टॉल लगायेंगे।जिसमें राखी, साड़ी,घरेलू सामग्री, ज्वैलरी आदि शामिल होगी।

खुशबू सुराणा एवं संध्या ने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय महिला एवं पुरूष उद्यमी सहित कलकत्ता, गुजरात,महाराष्ट,हेदराबाद एंव दिल्ली के उद्यमी भी भाग ले कर अपने उत्पाद की प्रदर्शनी करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News