तीन दिन का भव्य महोत्सव प्रारंभ

उदयपुर में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति द्वारा हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित श्री शांति सोमचन्द्र सूरि आराधना भवन में आज से तीन दिन का भव्य महोत्सव प्रारंभ किया गया।

 | 

अध्यक्ष सुशील कुमार बांठिया ने बताया कि महोत्सव में तीनों दिन भगवान की विशिष्ट भक्ति की जाएगी। आज युवा प्रवचनकार मुनि शास्त्रतिलक विजय महाराज की निश्रा में श्री सिद्धचक्र पूजन किया गया। जिसमें अनेक श्रावक-श्राविकाओ ने भाग लिया। शनिवार को 108 पाश्र्वनाथ पूजन तथा अंतिम दिन भगवान के अठारह अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Download the UT App for more news and information

अभिषेक में भाग लेने वाले आराधकों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है। प्रथम दिन के पूजन लाभार्थी श्री सुशील-सरला बांठिया व दिनेश-रेखा दावड़ा, रजत, सजल दावड़ा रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News