तीन दिवसीय दीक्षा महोत्सव आज से

वर्षीदान का वरघोड़ा रविवार को 
 | 
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में एवं पन्यास प्रवर विरागरतन विजय एवं साध्वी सुदर्शनाश्री जी की निश्रा में तीन दिवसीय दीक्षा मोहत्सव का आगाज सांझी, मेहन्दी एवं कपडा रंगना से होगा।

उदयपुर, 29 नवम्बर 2019 । श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में एवं पन्यास प्रवर विरागरतन विजय एवं साध्वी सुदर्शनाश्री जी की निश्रा में तीन दिवसीय दीक्षा मोहत्सव का आगाज सांझी, मेहन्दी एवं कपडा रंगना से होगा। रविवार नगर में भव्य वर्षीदान का वरघोडा निकाला जाएगा। 

श्रीसंघ के अध्यक्ष डाॅ. शैलेंद्र हिरण ने बताया कि दीक्षार्थी मनीष भाई की मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में होने वाले तीन दिवसीय दीक्षा महोत्सव के पहले दिन शनिवार को प्रातः 7.30 बजे स्नात्र महोत्सव, 9.30 बजे प्रवचन एवं चारित्र मनोरथ माला के पश्चात 10.30 बजे सांझी महेन्दी एवं कपडा रंगना के आयोजन होंगे। 

1 दिसम्बर रविवार को प्रातः 9 बजे शिक्षा भवन चौराहा स्थित चैगान मंदिर से दीक्षार्थी मनीष भाई का वर्षीदान वरघोड़ा शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मालदास स्ट्रीट आराधना भवन पर सम्पन्न होगा। सुसज्जित वरघोडे में बैण्ड, हाथी, घोडे होंगे। दोपहर को विजय मर्हूत में भक्तामर महापूजन, शाम 7 बजे प्रतिक्रम और रात 8 बजे विदाई समारोह की वेला में संगीतकार डाॅ. अक्षय सींघी द्वारा भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी। 

2 दिसम्बर को प्रातः 5 बजे प्रतिक्रमण, 7.30 बजे स्नात्र पूजा, उसके बाद 9 बजे दीक्षा विधि विधिविधान से दीक्षार्थी मनीष भाई को दीक्षा के साथ -साथ नामाकंरण होगा। उसके बाद अपन्हन 4.30 बजे प्रन्यास प्रवर एवं नूतन दीक्षित का विहार नवरत्न काॅम्लेक्स के लिए होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News