तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू

लायन्स क्लब उदयपुर अरावली व कंचन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आज से कृषि मण्डी सवीना स्थित होटल पेस्ट-इन में शुरू हुआ जो प्रतिदिन प्रात: 9 से सांय 4 बजे तक चलेगा।

 | 

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं समाज सेवी किरणमल सावनसुखा ने किया। प्रथम दिन चिकित्सक डॅा. छैल बिहारी ने प्राकृतिक चिकित्सा के जरीये 300 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया।

लायन्स क्लब उदयपुर अरावली के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने बताया कि इस शिविर में रविवार व सेामवार को भी कमर दर्द, मोटापा, घुटना दर्द,रीढ़ की हड्डी का दर्द, डायबिटीज, गैस, एसीडीटी, ब्लड शुगर, ह्रदय रोग सहित लगभग सभी प्रकार की बीमारियों का ईलाज किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News