भारतीय लोक कला मंडल में तीन दिवसीय नाट्य समारोह

मुक्ताकाशी रंगमच में तीन दिन का नाट्य समारोह का आयोजन उदयपुर के दि परफोरमर्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में होगा । इस महीने की 14 तारीख को अमित सनोदिया व संवर अली सातत्वक आर्ट सोसायटी, चण्डीगढ़ के नाटक ‘‘चाणक्य’’ का मंचन होगा । दूसरी दिन 15 अप्रैल नम्रता शर्मा द्वारा निर्देशित खेला नाट्य संस्था

 | 
भारतीय लोक कला मंडल में तीन दिवसीय नाट्य समारोह

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल में दिनांक 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक नाट्य समारोह भारतीय लोक कला मण्डल, चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी व दि परफरमर्स, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा ।

संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया की भारतीय लोक कला मण्डल के मुक्ताकाशी रंगमच में तीन दिन का नाट्य समारोह का आयोजन उदयपुर के दि परफोरमर्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में होगा । इस महीने की 14 तारीख को अमित सनोदिया व संवर अली सातत्वक आर्ट सोसायटी, चण्डीगढ़ के नाटक ‘‘चाणक्य’’ का मंचन होगा । दूसरी दिन 15 अप्रैल नम्रता शर्मा द्वारा निर्देशित खेला नाट्य संस्थान, चण्डीगढ के द्वारा नाटक ‘‘आहट’’ का मंचन होगा । 16 अप्रैल को गीता अग्रवाल द्वारा निर्देशित शर्मा धरोहर -इंस्टीट्यूट ऑफ परफोरमिंग आर्ट एण्ड कल्चरल हेरिटेज, यमुना नगर के ग्रुप का ‘‘बॉबी ब्रेकर’’ का मंचन होगा।

संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर ने बताया की यह नाट्य कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने हेतु नाट्य समारोह आयोजित किया गया है । नाटक प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से आरंभ होगे । प्रवेश निःशुल्क है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News