तीन दिवसीय वृक्षारोपण एंव पौध वितरण कार्यक्रम 22 July

रोटरी क्लब उदयपुर एवं वन विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 23 से 25 जुलाई तक शहर मे विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

 | 

तीन दिवसीय वृक्षारोपण एंव पौध वितरण कार्यक्रम 22 July

रोटरी क्लब उदयपुर एवं वन विभाग उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 23 से 25 जुलाई तक शहर मे विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर ने बताया कि 23 जुलाई को प्रातः 11 बजे देवाली स्थित विद्याभवन टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में कार्यक्रम समन्वयक वन संरक्षक आर.के.जैन के नेतृत्व में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक नक्षत्र तलेसरा होंगे।

क्लब की पर्यावरण संरक्षण समिति के चेयरमेन एवं पूर्व प्रान्तपाल डाॅ.यशवन्त कोठारी ने बताया कि 24 व 25 जुलाई को शहर में विभिन्न स्थानों पर पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 24 जुलाई को प्रातः 9 बजे दुर्गानर्सरी स्थित सुखाड़िया समाधि के निकट एवं 11 बजे सेवाश्रम चैराहा पर तथा 25 जुलाई को प्रातः 9 बजे गुलाबबाग गेट के निकट तथा 11 बजे पारस चैराहा पर जनता को विभिन्न किस्मों के निःशुल्क पौधे वितरीत किये जाऐंगे। दोनांे दिन पौध वितरण कार्यक्रम के संयोजक पी.एल.पुजारी,दीपक मेहता, नितिन कोठारी एंव डाॅ. प्रदीप कुमावत होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News