तीन दिवसीय शगुन एक्सपो रोजगार मेला 20 से
शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल वुमन क्लब द्वारा तीन दिवसीय शगुन एक्सपो-2018 पंचवटी युआईटी पुलिया स्थित नजर बाग में आयोजित किया जायेगा। जिसमें गरीब विधवा महिलाओं को निःशुल्क दुकाने आवंटित की जायेगी।उन्होंने बताया कि एक्सपो में महिलाओं द्वारा डिजाईनर कुर्ती, साड़ी, इमीटेशन कुन्दन ज्वैलरी, स्टोन एडी एंव हेण्डमेड पर्स, कोटा डोरिया, कोटा सिल्क साड़ी, जरी, शिफोन सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की दुकानें लगायी जायेगी।
शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल वुमन क्लब द्वारा तीन दिवसीय शगुन एक्सपो-2018 पंचवटी युआईटी पुलिया स्थित नजर बाग में आयोजित किया जायेगा। जिसमें गरीब विधवा महिलाओं को निःशुल्क दुकाने आवंटित की जायेगी। संस्था की संस्थापिका एवं प्रवक्ता सीमा भण्डारी ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों की स्टाॅल लगाकर महिलाओं को आगे लाने का प्रयास करने एवं कम लागत पर शहर की जनता को उपलब्ध कराने हेतु संस्था द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रति दो माह में शगुन एक्सपो का आयोजन किया जाता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने बताया कि एक्सपो में महिलाओं द्वारा डिजाईनर कुर्ती, साड़ी, इमीटेशन कुन्दन ज्वैलरी, स्टोन एडी एंव हेण्डमेड पर्स, कोटा डोरिया, कोटा सिल्क साड़ी, जरी, शिफोन सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की दुकानें लगायी जायेगी।